ब्रेकिंग
Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ... पंजाब ने विशेष स्टील निर्माण क्षेत्र में 1003.57 करोड़ का ग्रीनफील्ड निवेश आकर्षित किया : संजीव अरोड... भगवंत मान सरकार द्वारा मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना लागू, हर परिवार को मिलेगा 10 लाख रुपये तक का कैशल... मान सरकार ने 'गैंगस्टरां ते वार' मुहिम की शुरुआत की, संगठित अपराध के खिलाफ युद्धस्तर पर कार्रवाई शुर... अलवर में अनोखी शादी: दुष्यंत शर्मा हत्याकांड की दोषी प्रिया सेठ और हनुमान प्रसाद बने पति-पत्नी Punjab Railway Track Blast: सरहिंद में मालगाड़ी के पास संदिग्ध विस्फोट, 12 फीट उड़ी पटरी; RDX की आशं... Mirzapur News: जोरदार धमाके से दहल उठा मिर्जापुर, ताश के पत्तों की तरह गिरीं 10 दुकानें; भीषण आग से ... Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध ... FASTag और Amazon Gift Card के जरिए करोड़ों की ठगी, दिल्ली पुलिस ने राजस्थान से पकड़े 2 मास्टरमाइंड
विदेश

चांद पर ‘विक्रम लैंडर’ को खोजने में नाकाम रहा NASA, ऑर्बिटर को नहीं मिला सुराग

वाशिंगटन: अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने कहा कि चंद्रमा क्षेत्र के पास से हाल में गुजरे उसके चंद्रमा ऑर्बिटर द्वारा कैद की गई तस्वीरों में चंद्रयान-2 के विक्रम लैंडर का कोई सुराग नहीं मिला है। यह ऑर्बिटर चंद्रमा के उस क्षेत्र से गुजरा था जहां भारत के महत्त्वाकांक्षी मिशन ‘चंद्रयान-2′ ने सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास किया था।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने सात सितंबर को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास किया था लेकिन लैंडर से संपर्क टूट जाने के बाद से उसका कुछ पता नहीं चल सका है। लूनर रिकॉनसन्स ऑर्बिटर (एलआरओ) के परियोजना वैज्ञानिक नोआह एडवर्ड पेट्रो ने ई-मेल के जरिए विशेष बातचीत में बताया कि एलआरओ मिशन ने 14 अक्टूबर को चंद्रयान-2 विक्रम लैंडर के उतरने वाले स्थान के क्षेत्र की तस्वीरों को कैद किया लेकिन उसे लैंडर का कोई सुराग नहीं मिला।

पीट्रो ने बताया कि कैमरा टीम ने बहुत ध्यान से इन तस्वीरों का अध्ययन किया और बदलाव का पता लगाने वाली तकनीक का इस्तेमाल किया जिसमें लैंडिग की कोशिश से पहले की तस्वीर और 14 अक्टूबर को ली गई तस्वीर के बीच तुलना की गई। एलआरओ मिशन परियोजना के उप वैज्ञानिक जॉन केलर ने बताया कि यह संभव है कि विक्रम किसी छाया में छिपा हो या फिर जिस क्षेत्र में हमने उसे खोजा, वहां पर वह नहीं हो। यह क्षेत्र कभी भी छाया से पूरी तरह से मुक्त नहीं होता है। इससे पहले 17 अक्टूबर को किए गए एक मिशन में भी एलआरओ टीम को लैंडर की तस्वीर लेने या उसका पता लगाने में कामयाबी नहीं मिली थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button