ब्रेकिंग
Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार... Bengal Madrasa News: पश्चिम बंगाल में अवैध मदरसों पर एक्शन की तैयारी, सुवेंदु सरकार जल्द जारी करेगी ... मौसम पूर्वानुमान: बंगाल की खाड़ी में बना दबाव क्षेत्र, दिल्ली-राजस्थान सहित इन राज्यों में तेज आंधी ... NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां
देश

कपिल शर्मा ने तापसी पन्नू के ब्वॉयफ्रेंड को लेकर किया ये सवाल, हैरान रह गईं एक्ट्रेस

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर इन दिनों अपनी फिल्म ‘सांड की आंख’ का प्रमोशन कर रही हैं। हाल ही में दोनों अभिनेत्रियां कपिल शर्मा के शो ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचेंगी। इस दौरान उनके साथ असली शूटर दादियां यानी चंद्रो तोमर और प्रकाशी तोमर मे भीं होंगी। अब कोई स्टार कपिल के घर पहुंचे और उसकी खिंचाई न हो ऐसा मुश्किल ही होता है।

हर गेस्ट की तरह कपिल ने तापसी और भूमि की भी जमकर खिंचाई की। शो में कपिल ने दोनों अभिनेत्रियों से कई सवाल किए। इस दौरान बातों ही बातों में कपिल ने तापसी के ब्वायफ्रेंड से जुड़ा एक ऐसा सवाल कर लिया  जिसने सुनकर एक्ट्रेस भी हैरान रह गईं

कपिल ने पूछा,‘तापसी आपके बारे में ये अफवाह है कि आपको भूलने की आदत है इसलिए आप कभी-कभी ब्वॉयफ्रेंड को भी राखी बांध देती हैं। इस तापसी हैरानी वाले एक्सप्रेशन देती हैं और कहती हैं, ‘कौन फैला रहा है ऐसी अफवाह ये बहुत बड़ी अफवाह है, ये गलत बात है’।

आपको बता दें कि ‘सांड की आंख’ 25 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में तापसी और भूमि शूटर दादी का किरदार निभा रही हैं। ये फिल्म दो शूटर दादियों चंद्रो दादी और प्रकाशी दादी की असल जिंदगी पर आधारित है जिन्होंने जिन्होंने 60 साल की उम्र में तमाम सारे विरोध और विपरीत परिस्थितियों के बावजूद ना सिर्फ शूटिंग सीखी बल्कि ढेर सारी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड जीतकर देश का मान बढ़ाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button