ब्रेकिंग
लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि...
देश

पश्चिम बंगाल सरकार 10वीं तक कक्षा में ‘फेल नहीं करने’ की नीति खत्म करेगी

कोलकाताः पश्चिम बंगाल सरकार पांचवीं और आठवीं कक्षा में ‘उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण’ की नीति को फिर बहाल करने की तैयारी कर रही है और जल्द इसका ऐलान हो सकता है। इस बीच राज्य के शिक्षामंत्री पार्थ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य सरकार 10वीं तक कक्षा में फेल नहीं करने की नीति खत्म करने के पक्ष में है।

चटर्जी ने कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने क्योंकि पांचवीं और आठवीं कक्षा में ही ‘उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण’ नीति को लागू करने की अनुशंसा की है, इसलिए पश्चिम बंगाल सरकार ने फिलहाल इस नीति को इन दोनों कक्षाओं में ही लागू करने का फैसला किया है।

पत्रकारों से उन्होंने कहा, ‘‘मौजूदा समय में पांचवीं एवं आठवीं कक्षा में ‘उत्तीर्ण-अनुत्तीर्ण’ नीति लाना बेहतर है। हम केंद्र सरकार के निर्देशों से परे जाकर पांचवीं से 10वीं कक्षा तक इस व्यवस्था का विस्तार नहीं कर सकते हैं। मंत्री ने कहा कि छात्रों को छठी और नवीं कक्षा में जाने के लिए परीक्षा देनी होगी। उन्होंने कहा कि अनुत्तीर्ण छात्रों को विशेष कोचिंग दी जाएगी और उन्हें दो महीने बाद दूसरा मौका दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button