ब्रेकिंग
MP High Court: मध्य प्रदेश में बंद चेक पोस्ट खोलने के आदेश पर हाई कोर्ट की रोक, ट्रांसपोर्टरों को रा... भोपाल पुलिस की नई पहल: अब QR कोड स्कैन कर सीधे करें शिकायत, घर बैठे होगा समाधान लापरवाही की हद! मुरैना में नाबालिग लगा रहा था झाड़ू, कर्मचारी फोन पर था व्यस्त; वायरल हुआ वीडियो शादी वाले दिन दुल्हन के साथ हो गया खेला! हल्दी लगाते ही सूजे होंठ, मंडप की जगह जाना पड़ा अस्पताल रोंगटे खड़े कर देगी इस मासूम की बहादुरी! 7 मिनट तक तेंदुए का जबड़ा पकड़े मौत से लड़ता रहा बच्चा पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने...
मनोरंजन

Collection: अक्षय के नए अंदाज ने सबको हसा-हसा कर किया लोटपोट, इतने करोड़ के पार पहुंची Housefull 4

25 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कीर्ति सेनन, कीर्ति खरबंदा, पूजा हेगड़े, बोमन ईरानी, चंकी पांडे, जॉनी लीवर, राणा दग्गुबती स्टारर फिल्म हाउसफुल 4. बॉक्स ऑफिस पर ये फिल्म दर्शकों को खुश करने में कामयाब साबित हुई। तो आइए आपको बताते हैं अब तक ये फिल्म कितने करोड़ की कमाई कर चुकी है।

बता दें कि, इस फिल्म ने तीन दिन में करीब 50 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। दिवाली के दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई की। बता दें कि इस शुक्रवार तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुईं। तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘सांड की आंख, राजकुमार राव की ‘मेड इन चाइना’ और ‘हाउसफुल 4’। हालांकि ‘मेड इन चाइना’ और ‘सांड की आंख’ बॉक्स ऑफिस पर हाउसफुल 4 के सामने टिक नहीं पाई। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 4’ ने तीसरे दिन यानि दिवाली के दिन 12.5 से 13 करोड़ रुपये तक की धुंआधार कमाई की। ऐसे में केवल तीन दिनों में ही इस फिल्म ने 49 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।

हालांकि ‘हाउसफुल 4’ समीक्षकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रही। फिल्म समीक्षकों ने इस फिल्म को नेगेटिव रिव्यू दिए। तरण आदर्श ने तो ‘हाउसफुल 4’ को केवल डेढ़ स्टार तो दिए। साथ ही इस मूवी को ‘हाउसफुल’ सीरीज की सबसे कमजोर फिल्म बताया। लेकिन कमाई के मामले में यह मूवी ‘हाउसफुल’ सीरीज की सबसे बड़ी ओपनर फिल्म बनी है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में राजकुमार राव, की मेड इन चाइना के अलावा भूमि-तापसी की सांड की आंख भी टक्कर दे रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button