ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

BJP-शिवसेना में तकरार जारी, संजय राउत बोले- हमें बच्चा पार्टी न समझें

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच चल रही है बयानबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। महाराष्ट्र में सीएम पद को लेकर चल रही तकरार के बीत शिवसेना के प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि हमें बच्चा पार्टी न समझें।
शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा, हम अपनी मांग से पीछे नहीं हटे हैं, लेकिन हमारे दोस्त अपने वादों से पीछे हट गए हैं।  चुनाव से पहले 50-50 फॉर्मूले पर बात हुई थी, इस बात को देवेंद्र फडणवीस ने भी स्वीकार किया है। संजय राउत ने कहा, अगर 105 विधायकों से समर्थन से मुख्यमंत्री पद मिलता हो, तो संविधान में वो कहां पर है, हमें दिखाइए।

इससे पहले भी संजय राउत ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा था कि महाराष्ट्र में कोई दुष्यंत नहीं है जिसके पिता जेल में हो। हमारे पास और भी विकल्प हैं, अगर जल्दी ही कोई फैसला न लिया गया तो हम उन विकल्पों पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा था कि शिवसेना ने हमेशा सच्चाई की राजनीति की है, हम सत्ता के भूखे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति विभिन्न विकल्पों को चुन सकता है। हम गठबंधन का पालन कर रहे हैं लेकिन अगर कोई इसका पालन नहीं करना चाहता है तो राज्य की जनता उन्हें जवाब देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button