ब्रेकिंग
Yuvraj Death Case: 600 पन्नों की रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज, कई बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कैंप के बाहर तनाव, नारेबाजी और हंगामे के बाद पुल... Ranchi News: शहीद जवान की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गांव, अधूरा रह गया 'नया घर और शादी' का सपना Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ...
देश

महाराष्ट्रः कुर्सी की खींचतान के बीच बारिश प्रभावित इलाकों के दौरे पर निकले फडणवीस-उद्धव

मुंबई/अकोला: महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर जारी गतिरोध के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे राज्य में उन क्षेत्रों का दौरा कर रहे हैं, जहां बेमौसम बारिश के कारण फसल नष्ट हुई है। मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बताया कि फडणवीस ने रविवार को अकोला में किसानों से मुलाकात की और नष्ट फसलों का मुआयना किया। वहीं, शिवसेना की ओर से जारी बयान के अनुसार ठाकरे रविवार को औरंगाबाद जिले में पहुंचे जहां कन्नड़ और वैजापुर तालुका में फसलों को काफी नुकसान हुआ है। फडणवीस ने आज सुबह अकोला के महेशपुर,लखनवाड़ा, कपाशी और चिखलगांव का दौरा किया तथा उन किसानों के साथ चर्चा की जिनकी फसल को नुकसान पहुंचा है।

फडणवीस ने जिला अधिकारी कार्यालय को निर्देश दिया है कि वे छह नवंबर तक फसलों को हुए नुकसान के सर्वेक्षण का काम पूरा करें और हर जिले में किसानों को राहत प्रदान करने के लिए हेल्पलाइन जरूर बनाई जाए। स्थानीय अधिकारियों ने दौरे के दौरान कहा कि जिले में करीब तीन लाख हेक्टेयर के अनुमानित इलाके में कपास, सोयाबीन और ज्वार की फसल को नुकसान पहुंचा है। राज्य सरकार ने शनिवार को बेमौसम बारिश से प्रभावित किसानों को तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए विशेष प्रावधान के तहत 10,000 करोड़ रुपए मंजूर किए थे।

फडणवीस ने शुक्रवार को एक समीक्षा बैठक के बाद कहा था कि 325 तालुकाओं में 54.22 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में ज्वार, धान, कपास, मक्का, अरहर और सोयाबीन जैसी फसलों को नुकसान हुआ है। अरब सागर में चक्रवात के कारण राज्य को बेमौसम बारिश का सामना करना पड़ा था। राज्य के परिवहन मंत्री दिवाकर राओते ने शनिवार को अकोला जिले में फसलों को हुए नुकसान का आकलन करने के लिए खेतों का मुआयना किया था। विपक्षी कांग्रेस ने किसानों को राहत के लिए दस हजार करोड़ रुपए के पैकेज को महज दिखावा बताया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button