ब्रेकिंग
नाम के आगे 'शंकराचार्य' कैसे लगाया? मेला प्रशासन के नोटिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का करारा जवाब,... सुखबीर बादल का CM मान पर बड़ा हमला: बोले- मुख्यमंत्री में लोगों का सामना करने की हिम्मत नहीं, वादों ... कातिल चाइना डोर का कहर! युवक के चेहरे और नाक पर आए दर्जनों टांके, मौत के मुंह से बचकर लौटा पीड़ित Jalandhar Crime: रिटायर्ड कर्नल के साथ धोखाधड़ी, 9 लोगों पर FIR दर्ज; जानें जालंधर में ठगी का पूरा म... भगवंत मान सरकार के रोजगार के दावे फेल! पंजाब में फैला फर्जी ट्रैवल एजेंटों का मकड़जाल, विदेश भेजने क... Drug Smuggling Case: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपये की हेरोइन बरामद; 2 तस्करों को रंगे हाथों ... शिक्षा क्रांति के दावों की खुली पोल! सरकारी स्कूलों में लेक्चरर्स का टोटा, बिना एक्सपर्ट्स के कैसे प... Ludhiana Weather: कोहरे की सफेद चादर में लिपटा लुधियाना, 22 और 23 जनवरी को आंधी-बारिश का डबल अटैक; म... आयुष्मान कार्ड धारकों को बड़ा झटका! 45 निजी अस्पताल योजना के पैनल से बाहर, इलाज के लिए दर-दर भटकने क... Haryana Agniveer Quota: हरियाणा में अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी! इस सरकारी भर्ती में मिलेगी प्राथ...
देश

Tis Hazari clash मामले की होगी न्यायिक जांच, झड़प में शामिल पुलिस अधिकारियों का ट्रांसफर का आदेश

नई दिल्ली। दिल्ली हाई कोर्ट ने शनिवार को पुलिस और वकीलों के बीच हुए हिंसक झड़प का स्वतः संज्ञान लिया है। कोर्ट ने इस मामले में केंद्र सरकार, दिल्ली सरकार, बार एसोसिएशन ऑफ इंडिया और हाई कोर्ट और सभी जिलों के बार एसोसिएशन को नोटिस जारी किया है। चीफ जस्टिस ने दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को छह सप्ताह के भीतर जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।

चीफ जस्टिस डीएन पटेल और सी हरि शंकर की पीठ ने शाम तीन बचे दोबारा से सुनवाई शुरू की। कोर्ट ने पुलिस से पूछा कि अब तक इस मामले में कितनी एफआइआर दर्ज हुई है। इस पर पुलिस की तरफ से पेश हुए राहुल मेहरा ने बताया कि इस मामले में कुल चार एफआइआर दर्ज है। राहुल मेहरा ने कोर्ट को बताया कि शनिवार को हुए हिंसक झड़प में 21 पुलिसकर्मी, 8 वकील घायल हैं। घायलों में एडिशनल डीसीपी और दो एसएचओ शामिल हैं। हिंसक झड़प में 14 बाइक, पुलिस की जिप्सी, और आठ कैदी वाहन को जलाया गया है। पुलिस की तरफ से बताया कि इस मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है

इससे पहले इस मामले को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट में हाई कोर्ट के जजों के साथ पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक की मीटिंग हुई। बैठक के बाद फैसला किया गया कि वकीलों और पुलिस के बीच मारपीट के मामले की कोर्ट सुनवाई करेगी। वहीं एडिशनल जज पिंकी ने मौके का रविवार को मुआयना किया। तीस हजारी कोर्ट में पुलिस और वकीलों के बीच हिंसक झड़प के बाद रविवार को लगने वाली लोक अदालत भी रद कर दी गई है।

हिंसक झड़प में 20 लोग घायल

बता दें कि उत्तरी दिल्ली के तीस हजारी कोर्ट परिसर में शनिवार को लॉकअप के बाहर कार खड़ी करने को लेकर वकीलों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई थी। पुलिस की गोली से कुछ वकील जख्मी हो गए। इससे गुस्साए वकीलों ने पुलिसकर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पुलिस की जिप्सी और वहां खड़ी 13 मोटर साइकिलों को फूंक दिया। सात कैदी वैन में भी तोड़फोड़ की गई। सूचना पर पहुंचे पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को भी बंधक बनाकर उनके साथ बदसुलूकी की गई। एडिशनल डीसीपी व दो एसएचओ सहित 20 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

सूचना पाकर मौके पर पहुंचे अतिरिक्त पुलिस बल के साथ उत्तरी जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त हरेंद्र सिंह व उपायुक्त मोनिका भारद्वाज के साथ बदसुलूकी की गई। इस बीच पुलिस फोर्स कोर्ट परिसर के बाहर मौजूद थी। बाद में पुलिस ने वकीलों पर लाठी चार्ज कर दिया। इस दौरान महिला वकीलों को भी पीटा गया। वकीलों ने अपना गुस्सा कवरेज करने गए मीडियाकर्मियों पर भी उतारा। वकीलों ने उनके साथ मारपीट करने के अलावा मोबाइल भी छीन लिए। कोर्ट के बाहर वीडियो बना रहे आम लोगों के मोबाइल वकीलों ने छीने। इसी बीच आसपास के जिलों व थानों से पुलिस फोर्स बुला ली गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button