ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
विदेश

ब्रिटेन की 18 महिला सांसदों ने किया चुनाव नहीं लड़ने का फैसला, जाने क्या है कारण

लंदन। ब्रिटेन की 18 महिला सांसदों ने कहा है कि वे चुनाव नहीं लड़ेंगी। इन महिला सांसदों ने यह फैसला डराने धमकाने के चलते लिया है। ये महिला संसद उन 50 सदस्यों में शामिल हैं, जो 12 दिसंबर को होने वाले चुनाव में खड़े नहीं होंगे। यहीं नहीं इन महिलाओं का आरोप है कि ब्रिटेन में निजी जिंदगी में दखल दिया जा रहा है। इससे तंग आकर उन्होंने चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया। न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसकी जानकारी सोमवार को दी।

एक ब्रिटिश सांसद हाइदी एलन ने कहा, ‘जिस तरह से मेरे निजी जिंदगी में दखल दिया जा रहा है मैं उससे थक गई हूं। यहां डराना धमकाना आम बात हो गई। उन्होंने यह बात एक पत्र में कही। यह पत्र उन्होंने जनता को बताने के लिए लिखा कि आखिर वो चुनाव क्यों नहीं लड़ रही हैं।’

धमकी और आक्रामक ईमेल मिला

उन्होंने आगे कहा कि किसी भी काम में कोई भी व्यक्ति को इस तरह से धमकी, आक्रामक ईमेल नहीं मिलता होगा कि उसे अपने घर पर पैनिक अलार्म लगाना पड़ जाए। यही नहीं उन्होंने आगे कहा कि वो घर से निकलती थीं तो उनपर चिल्लाया जाता था। सोशल मीडिया पर भी उनसे खराब तरह से व्यवहार किया गया।

प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने पाखंड बातया

हालांकि, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सितंबर में एक संसदीय बहस के दौरान हिंसा के खतरों को खारिज कर दिया। उन्होंने इसे पाखण्ड बताया था। उनके इस टिप्पणी का अन्य सांसदों द्वारा काफई आलोचना की गई थी।

72 महिला सांसदों ने मेगन मार्कल को लिखा पत्र

स्थिति इतनी खराब हो गई कि ने 72 महिला सांसदों कि और से  ब्रिटेन में सार्वजनिक जीवन की कठिनाई को लेकर डचेज ऑफ ससेक्स मेगन मार्कल को एक पत्र लिखा गया।

क्या लिखा पत्र में 

इस पत्र में कहा गया ‘हम अपने आपको सार्वजनिक जीवन में महिलाओं के तौर पर बहुत अलग तरीके से देखते हैं। हम कुछ ऐसा साझा कर रहे हैं जो बहुत बार सार्वजनिक कार्यालय में महिलाओं को डराने और धमकाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button