ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

असम: प्रदूषण मुक्त भारत बनाने में CM सर्बानंद सोनोवाल का योगदान, 15 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

असम: भारत को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने राज्य में नई 15 इलेक्ट्रिक बसों की शुरूआत की है। सोमवार को उन्होंने इन बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान कहा कि हमारा लक्ष्य असम के साथ -साथ पूरे भारत को प्रदूषण मुक्त करना है। इसलिए हमने गुवाहाटी में 14 इलेक्ट्रिक बसें चलाई। हम धीरे-धीरे पूरे राज्य में इलेक्ट्रिक बसों चलाएंगे। अधिकारियों ने सोमवार को कहा कि इन बसों को ‘फास्टर अडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स’ (FAME-1) के तहत बनाया गया है। ये बसें पायलट प्रोजेक्ट के तहत गुवाहाटी से पानबाजार से कामाख्या मंदिर तक जाएंगी।

प्रदूषण मुक्त भारत बनाने में योगदान

अपने संबोधन में सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रदूषण मुक्त भारत बनाने की मुहिम के तहत यह कार्य किया है। उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों का शुरु करना प्रदूषण मु्क्त भारत बनाने में एक कदम है। भविष्य में और भी ऐसे कार्य किए जाएंगे।

बस से नहीं निकली हानिकारक गैस

इसके अलावा उन्होंने कहा कि इन बसों में सभी आधुनिक सुविधाएं, सुरक्षा सुविधाएँ होंगी और सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि कोई भी हानिकारक गैस इसमें से नहीं निकलेगी। परिवहन मंत्री ने यह भी कहा कि उनका विभाग जल्द ही असम में एक इलेक्ट्रिक बस निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए हंगरी स्थित कंपनी के समझौता करने वाला है।

जल्द शुरु होगी 100 और बसें

वहीं उन्होंने कहा कि राज्य में FAME-2 के तहत  राज्य में100 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसों को शुरू करने की संभावना है, जिसके लिए आवश्यक प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इन बसों में से 50 बसें गुवाहाटी में चलेंगी, 25 को जोरहाट और सिलचर में सेवा में लगाया जाएगा

बता दें कि इन दिनों दिल्ली एनसीआर में स्मॉग के चलते प्रदूषण स्तर बढ़ता जा रहा है। इसके तहत लोगों को सांस लेने में भी काफी तकलीफ हो रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button