ब्रेकिंग
Yuvraj Death Case: 600 पन्नों की रिपोर्ट में खुलेगा मौत का राज, कई बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज प्रयागराज माघ मेला: शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के कैंप के बाहर तनाव, नारेबाजी और हंगामे के बाद पुल... Ranchi News: शहीद जवान की अंतिम विदाई पर रोया पूरा गांव, अधूरा रह गया 'नया घर और शादी' का सपना Ambedkar Nagar: ठगों के भी उस्ताद निकले पुलिसवाले! सोने के बदले थमा दिया नकली नोटों का बैग, 4 सस्पें... Rajeev Kumar Extension: 31 जनवरी को रिटायर हो रहे हैं बंगाल के DGP, कार्यकाल बढ़ाने के पीछे क्या है म... Rajasthan Road Accident: आबूरोड हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक ने कार को रौंदा; एक ही परिवार के 7 लोगों क... डोडा हादसे में शहीद हुए भोजपुर के लाल हरेराम कुंवर पंचतत्व में विलीन, तिरंगे में लिपटकर घर पहुंचा पा... Unnao Road Accident: उन्नाव में भीषण सड़क हादसा, साइन बोर्ड से टकराई तेज रफ्तार बाइक; 3 युवकों की मौ... Delhi Cold Wave: 5 डिग्री तक गिरा दिल्ली का पारा, अगले 48 घंटों में बारिश और तेज हवाओं की भविष्यवाणी उत्तर भारत में बर्फबारी का तांडव: हिमाचल में 680 सड़कें बंद, जम्मू-श्रीनगर हाईवे ब्लॉक; फंसे हजारों ...
खेल

IPL में नोबाल के लिये स्पेशल अंपायर, जानिए किस वजह से लेना पड़ा ये फैसला

मुंबई : आईपीएल संचालन परिषद पहली बार ‘नोबाल’ के लिये विशेष अंपायर रखने की सोच रही है चूंकि अतीत में कई विवादित फैसलों के कारण भारतीय मैच अधिकारियों के स्तर को लेकर सवाल उठे हैं। ऐसा समझा जाता है कि आईपीएल मैचों के दौरान ‘पावरप्लेयर’ सब्स्टीट्यूशन भी फिलहाल शुरू नहीं किया जा रहा है, क्योंकि इस सप्ताह के आखिर में शुरू हो रही सैयद मुश्ताक अली ट्राफी राष्ट्रीय टी20 चैम्पियनशिप में इसका ट्रायल नहीं हो सकेगा। पूर्व टेस्ट बल्लेबाज बृजेश पटेल की अध्यक्षता में हुई बैठक में एफटीपी विंडो, विदेशी खिलाड़ियों की उपलब्धता, भारतीय टीम का एफटीपी और फ्रेंचाइजी के विदेश में दोस्ताना मैच खेलने की संभावनाओं पर बात हुई।

संचालन परिषद के एक सदस्य ने पत्रकारों से कहा, ‘‘सब कुछ ठीक रहा तो अगले आईपीएल में नियमित अंपायरों के अलावा नोबाल के लिए एक विशेष अंपायर होगा। आईपीएल संचालन परिषद की पहली बैठक में इस पर बात हुई है।’’ पिछले आईपीएल में नोबाल के कई फैसलों पर विवाद हुआ था। भारतीय कप्तान विराट कोहली की भारतीय अंपायर एस रवि से बहस भी हो गई थी जो एक आईपीएल मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के लसिथ मलिंगा की नोबाल नहीं पकड़ सके जिससे रायल चैलेंजर्स बेंगलोर वह मैच हार गई। पावर प्लेयर के बारे में अधिकारी ने कहा, ‘‘इस पर बात की गई, लेकिन सैयद मुश्ताक अली ट्राफी में इस प्रयोग के लिये अब समय नहीं बचा है।’’

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button