ब्रेकिंग
Korba Police Achievement: कोरबा पुलिस की बड़ी कामयाबी; गुम हुए 150 मोबाइल ढूंढकर मालिकों को लौटाए Janjgir Champa Jail News: जिला जेल में कैदी की संदिग्ध मौत; दुष्कर्म के आरोपी ने बाथरूम में लगाई फां... Balod News: हल्बा-हल्बी आदिवासी समाज का 86वां स्थापना दिवस; सांसद लक्ष्मी वर्मा ने शहीद गैंद सिंह की... CM Helpline 1076: छत्तीसगढ़ में अब एक कॉल पर होगा समस्याओं का समाधान; मुख्यमंत्री ने किया हेल्पलाइन ... Mahant Ghasidas Museum: 1930 से 1955 तक के ऐतिहासिक अभिलेखों का संग्रह; रायपुर में लग रही विशेष प्रद... Narayanpur Fuel Crisis: नारायणपुर में पेट्रोल-डीजल का गंभीर संकट; पेट्रोल पंपों पर 1.5 किमी लंबी कता... Bhilai News: सेक्टर-7 में फिर फैला पीलिया; दूषित पेयजल को माना जा रहा मुख्य कारण, स्वास्थ्य विभाग अल... Job Fraud in Korea: नौकरी के नाम पर लाखों की ठगी; पटना पुलिस ने आरोपी किशन तिवारी को किया गिरफ्तार Kabirdham Land Dispute: खपरी गांव में अतिक्रमण हटाने को लेकर विवाद; राजस्व टीम के सामने ग्रामीणों से... Narayanpur News: भरंडा गांव में धर्मांतरण के संदेह पर हंगामा; दो पक्षों के बीच झड़प, पुलिस ने संभाला ...
देश

lawyer Vs police: वकीलों की गांधीगिरी, कोर्ट पहुंचे लोगों का फूलों से किया स्वागत

साकेत जिला अदालत परिसर के प्रवेश द्वार पर वीरवार को वकीलों ने मुकदमा लड़ने वाले लोगों का फूल देकर स्वागत किया और खुद लगातार चौथे दिन काम से अलग रहे। तीस हजारी अदालत में दो नवंबर को पुलिस के साथ झड़प के विरोध में वकील प्रदर्शन कर रहे हैं। सभी छह जिला अदालतों तीस हजारी, साकेत, कड़कड़डूमा, रोहिणी, पटियाला हाउस और द्वारका में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। हालांकि आज वादियों और पुलिस को अदालत परिसर के अंदर आने दिया जा रहा है।

ऑल डिस्ट्रिक्ट कोर्ट बार एसोसिएशन की समन्वय समिति के महासचिव अधिवक्ता डी एस कसाना ने बताया कि साकेत अदालत में वकीलों और आम लोगों के बीच टकराव के बाद वादियों को अपने अपने मामलों की सुनवाई संबंध में अदालत कक्ष में जाने दिया जा रहा है और मामलों में तिथि लेने के लिये वकीलों की जगह कोई और व्यक्ति उपस्थित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमने वकीलों और मुवक्किलों समेत करीब 1,000 लोगों के लिये भोजन की भी व्यवस्था की है। हमलोग शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। बार के निजी सुरक्षा गार्ड आज सुरक्षा का जिम्मा संभाल रहे हैं।

नयी दिल्ली बार एसोसिएशन के अध्यक्ष आर के वाधवा ने कहा कि पटियाला कोर्ट में मुकदमा लड़ने वालों को भीतर आने दिया जा रहा है और वकीलों की जगह कोई और उपस्थित हो रहा है। उन्होंने कहा कि हमलोग पुलिस को अदालत परिसर में घुसने और उन्हें अपनी ड्यूटी करने से नहीं रोक रहे हैं। वे अपने कारण से नहीं आ रहे हैं।

तीस हजारी अदालत में दिल्ली बार एसोसिएशन के सचिव जयवीर सिंह चौहान ने कहा कि बार अदालत परिसर में सुरक्षा का जिम्मा देख रहा है। उन्होंने कहा कि वकील अदालत में आने वाले लोगों की सुरक्षा जांच कर रहे हैं। सभी का स्वागत है। स्थिति यहां शांतिपूर्ण है। रोहिणी अदालत में प्रदर्शन का हिस्सा रहे वकील संजीव कुमार ओझा ने कहा कि मुकदमा लड़ने वाले आ रहे हैं लेकिन उनकी तादाद कम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button