ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
खेल

शिखर धवन की एक्टिंग देखकर आप हर जाएंगे हैरान, ‘बाला’ बनकर खूब की कॉमेडी

नई दिल्ली। टीम इंडिया (Team India) के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) बेहतरीन बल्लेबाज तो हैं ही साथ ही साथ वो बांसुरी भी अच्छा बजाते हैं। उन्होंने कुछ दिन पहले एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो शानदार बांसुरी बजाते नजर आए थे। इन खूबियों के अलावा शिखर धवन शानदार कॉमेडी भी करते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फील्ड हाउसफुल-4 रिलीज हुई है जिसमें उन्होंने एक किरदार निभाया है जो तेज आवाज सुनते ही सबकुछ भूल जाता है। वहीं इसी फिल्म में उन्होंने बाला का किरदार भी निभाया है जो एक राजकुमार है। अब धवन ने बाला बनकर अक्षय की भूलने वाली भूमिका को अपने अंदाज में पेश किया।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हुआ है उसमें धवन अपने साथी खिलाड़ी रोहित शर्मा, रिषभ पंत, खलील अहमद और युजवेंद्र चहल के साथ दिख रहे हैं। इस वीडियो में खलील धवन से पूछते हैं कि आपने रोहित के ग्लब्स कहां रखे हैं।  इसके पहले कि वो जवाब देते चहल उनके कान के पास घंटी बजा देते हैं। तेज आवाज सुनते ही धवन सबकुछ भूल जाते हैं और ऐसा कई बार होता है। इस वीडियो में धवन ने इतनी शानदार एक्टिंग की है कि आप देखकर हैरान रह जाएंगे साथ ही अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे।

शिखर धवन ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया और इसका कैप्शन दिया बाला का साइड इफेक्ट। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार को भी अपने साथ टैग किया है। धवन के  इस वीडियो पर टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने लिखा कि- भूलने की एक्टिंग करने की क्या जरूरत है वो तो नैचुरल टैलेंट है।

आपको बता दें कि शिखर धवन इस वक्त बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया के साथ टी 20 सीरीज खेल रहे हैं। धवन ने दूसरे मैच में रोहित के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी करते हुए भारत को आसान जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी। धवन ने इस मैच में 27 गेंदों पर 4 चौकों की मदद से 31 रन बनाए थे। भारत को अब तीसरा मैच नागपुर में खेलना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button