ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

दो दिवसीय दौरे पर आज आएंगे भारत, राष्ट्रपति कोविंद के साथ बैठक

नई दिल्ली। Prince Charles India Visit: ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स दो दिवसीय दौरे पर आज भारत आएंगे। इस दौरान उनकी राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के साथ द्विपक्षीय बैठक होगी। इस यात्रा के दौरान भारत-ब्रिटेन के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने, जलवायु परिवर्तन जैसी वैश्विक चुनौतियों और बाजार संबंधित मुद्दों पर बातचीत होगी।

प्रिंस चार्ल्स गुरुवार को अपना 71वां जन्मदिन मनाएंगे। यह प्रिंस ऑफ वेल्स की भारत की 10वीं आधिकारिक यात्रा होगी। इस दौरान वे ब्रिटेन में सिख समुदाय के योगदान को चिह्नित करने के लिए गुरु नानकदेव की 550 वीं जयंती के अवसर पर गुरुद्वारा जाएंगे। ब्रिटिश उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि वह सामाजिक विकास के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए एक भारतीय विजेता को राष्ट्रमंडल कॉमनवेल्थ ‘प्वॉइंट्स ऑफ लाइट’ पुरस्कार भी प्रदान करेंगे।

सैन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे

इस दौरान प्रिंस चार्ल्स प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध में भारत, ब्रिटेन और पूरे राष्ट्रमंडल के सैनिकों के बलिदान को याद करने के लिए एक सैन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वह प्रभावशाली भारतीय व्यापारियों के साथ स्थायी बाजारों पर उनकी सलाह और निवेश के लिए एक चर्चा में भाग लेंगे।

डोमिनिक एस्कि्वथ ने दौरे को लेकर क्या कहा

भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त सर डोमिनिक एस्कि्वथ ने कहा,’मैं प्रिंस चार्ल्स के स्वागत के लिए तैयार हूं। प्रिंस चार्ल्स इस बात का गवाह होंगे कि कैसे भारत प्राकृतिक आपदाओं का जवाब देने के लिए इनोवेशन का उपयोग करता है और कैसे इसकी स्वच्छ तकनीक जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने में मदद कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button