ब्रेकिंग
पुलिसकर्मियों के शौर्य का सम्मान: नक्सलवाद पर लगाम कसने वाले 101 जवानों को मिला प्रतिष्ठित केएफ रूस्... खौफनाक! घंटों फोन पर बात करती थी बीवी, चिढ़े पति ने मौत के घाट उतारकर फैलाई सुसाइड की अफवाह Viral News: जिंदा शख्स ने छपवाया अपनी 'तेरहवीं' का कार्ड, देहदान के फैसले का मजाक उड़ाने पर किया मृत... India vs Afghanistan Test Squad: यशस्वी, गिल और पंत को मिलेगा मौका? जानें अफगानिस्तान के खिलाफ कैसी ... TV Actress Avika Gor: शादी के कुछ महीनों बाद ही अविका गौर ने छोड़ा देश, पति के साथ बैंकॉक शिफ्ट होने... Balen Shah vs India: बालेन शाह का भारत विरोधी रुख? नेपाल का पीएम बनते ही 45 दिनों में लिए ये कड़े फै... Most Expensive Tea: 1 किलो चाय की कीमत 9 करोड़ रुपये, लग्जरी कारों से भी महंगी इस चाय की खासियत जानि... Safest UPI App in India: भारत में कौन सा UPI पेमेंट ऐप है सबसे सुरक्षित? जानें सही जवाब PM Modi Somnath Visit: सोमनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने किया कुंभाभिषेक, गूंजा 'हर-हर महादेव' Mandira Bedi Fitness: 54 की उम्र में भी कैसे इतनी फिट हैं मंदिरा बेदी? खुद बताया अपनी 'टोंड बॉडी' का...
खेल

IND vs BAN, 1st Test : मयंक अग्रवाल ने फिर किया कमाल, तीसरा टेस्ट शतक जड़ा

इंदौर : भारतीय क्रिकेट टीम के नए सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने अपनी बैटिंग फार्म जारी रखते हुए बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ दिया है। मयंक अग्रवाल का यह तीसरा टेस्ट शतक है। उन्होंने अपनी पारी के दौरान 183 गेंदें खेलीं और 15 चौके और एक छक्का जड़ा। इससे पहले भारतीय पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही रोहित शर्मा सस्ते में निपट गए। लेकिन पिछले मैचों की अपनी फार्म जारी रखते हुए मयंक ने भारतीय पारी को संभाला और बांग्लादेश पर बढ़त दिलाई। टॉस जीतकर बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम इंडिया के गेंदबाजों ने अपना दिखाते हुए बांग्लादेश की टीम 150 रन पर ढेर कर दिया।

BCCI

@BCCI

What a moment this for @mayankcricket. The celebration says it all 👏👏

Embedded video

209 people are talking about this
अपनी पहली पारी की शुरुआत करने उतरी टीम इंडिया को पहला झटका रोहित शर्मा (6) के रूप में 14 के स्कोर पर लगा। रोहित को अबु जाएद ने लिटन दास के हाथों कैच कराकर पवेलियन भेजा। रोहित के आउट होने के बाद पुजारा और मयंक ने दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी करके भारत को पहले दिन और कोई झटका नहीं लगने दिया। चेतेश्वर पुजारा अपने टेस्ट करियर का 23वां अर्धशतक पूरा कर पवेलियन लौटे। उन्हें अबु जाएद ने सैफ हसन के हाथों कैच आउट कराया। कप्तान विराट कोहली शून्य पर आउट हुए। उन्हें भी अबु जाएद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button