ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

महाराष्ट्र BJP अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल बोले – हमारी पार्टी के बिना कोई सरकार नहीं बन सकती

मुंबईः भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता चंद्रकांत पाटिल ने कहा कि महाराष्ट्र में सबसे अधिक विधायकों वाली पार्टी के बिना सरकार बनाना मुश्किल है। भाजपा की आज बैठक के बाद पाटिल ने संवाददाताओं से कहा कि महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीट में से भाजपा को 105 सीटें मिली हैं तथा हमारे साथ अन्य 14 विधायक सहयोग कर रहे हैं, जिससे हमारी संख्या 119 हो गयी है, इसलिए जिस पार्टी के पास 119 विधायक हों, उसके बगैर सरकार बनाना संभव नहीं है।
PunjabKesari
पाटिल ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडनवीस के नेतृत्व में आज बैठक हुई जिसमें तय किया गया कि बेमौसम बारिश से किसानों की फसल को बहुत अधिक नुकसान हुआ है, इसलिए सभी विधायकों से अपने अपने क्षेत्र में जाकर किसानों की मदद करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि फसल का बीमा कराया गया था, इसलिए अधिक से अधिक किसानों को बीमा राशि मिलनी चाहिए और इसके लिए भाजपा के सभी विधायक और कार्यकर्ता किसानों की मदद करें। उन्होंने कहा कि बैठक में भाजपा के संगठन को बूथ स्तर पर पहले से अधिक मजबूत बनाने का निर्णय लिया गया।

पाटिल ने कहा कि हाल में संपन्न विधानसभा चुनावों में 59 में से 55 सीटों पर भाजपा दूसरे स्थान पर थी। राफेल विमान के संबंध में उन्होंने कहा कि लोकसभा के चुनाव के समय कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जनता को गुमराह किया था। उच्चतम न्यायालय मेंगांधी इस संबंध में खेद व्यक्त कर चुके हैं लेकिन उन्हें जनता से माफी मांगनी चाहिए यदि उन्होंने जनता से माफी नहीं मांगी तो भाजपा आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में भाजपा की ही सरकार बनेगी और भाजपा का ही मुख्यमंत्री भी होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button