ब्रेकिंग
शहडोल हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत गिरी, 3 मजदूर घायल; 2 की हालत गंभीर दतिया में भाजपा की मुसीबत: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद उपजे विरोध और डैमेज कंट्रोल की रणनीति इंदौर में 'माय यूथ-माय प्राइड कॉन्क्लेव-2026': सीएम मोहन यादव बोले- वर्ष 2027 होगा युवा शक्ति को समर... बाबा महाकाल के खजाने का सच: करोड़ों की संपत्ति, बेशकीमती जमीन और लाखों श्रद्धालुओं की आस्था दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा की समर्थकों से शांति की अपील, कहा- 'पार्टी का फैसला सर्वोपरि' Vietnam Boat Accident: वियतनाम में भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, बचाव अभियान जारी नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व...
देश

दिल का दौरा पड़ने से गोवा के DGP प्रणब नंदा का निधन, 2 दशक तक की देश की सेवा

पणजी: गोवा के पुलिस महानिदेशक प्रणब नंदा का बीती रात नई दिल्ली में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। पुलिस महानिरीक्षक जसपाल सिंह ने नंदा की मौत की पुष्टि की। डीजीपी नंदा शुक्रवार को गोवा में आधिकारिक समारोह में भाग लेने के आधिकारिक दौरे पर आए थे जहां उन्हे दिल का दौरा पड़ गया।

जसपाल सिंह ने कहा कि हमें नंदा के परिवार द्वारा उनके निधन की खबर मिली। दिल का दौरा पड़ने के कारण उनका निधन हो गया। यह स्तब्ध करने वाला था। नंदा 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी थे जिन्हें गृह मंत्रालय द्वारा इस साल 25 फरवरी को गोवा स्थानांतरित कर दिया गया था।

पुलिस महानिदेशक की पत्नी सुंदरी भी पुड्डुचेरी की डीजीपी के तौर पर कार्यरत हैं। गोवा के डीजीपी नियुक्त होने से पहले करीब 2 दशक तक नंदा इंटेलिजेंस ब्यूरो से जुड़े थे। भाजपा नेता और पूर्व सांसद नरेंद्र सवाइकर ने ट्वीट किया कि गोवा पुलिस महानिदेशक श्री प्रणब नंदा (आईपीएस) के निधन की खबर से दुखी हूं। मेरी प्रार्थनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button