ब्रेकिंग
Lucknow Crime News: नाबालिग लड़कियों की गुमशुदगी पर इलाहाबाद हाई कोर्ट सख्त; पुलिस कमिश्नर से मांगा ज... Lucknow Crime News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई छात्राओं से दरिंदगी की कोशिश; एनकाउंटर में गिरफ्तार ... Sitamarhi News: सीतामढ़ी में आंधी-बारिश का कहर; झोपड़ी पर गिरा विशाल पेड़, एक ही परिवार के 5 लोगों क... Noida Crime News: लग्जरी लाइफस्टाइल का शौक बन रहा युवाओं की बर्बादी का कारण; 217 युवा अब सलाखों के प... Weather Update: दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का कहर जारी; 11 जून से बारिश और राहत की उम्मीद Mamata Banerjee Silence: क्या इंडिया गठबंधन में कमजोर हुई ममता की पकड़? प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखीं 'न... Srinagar Crime News: ड्रग तस्करों पर श्रीनगर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹4 करोड़ की अवैध संपत्ति की गई जब्... Delhi Airport News: दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा; तेज हवाओं के कारण एयर इंडिया के 3 विमान क्षतिग्रस्... Ayodhya Ram Mandir Dispute: राम मंदिर ट्रस्ट पर अखिलेश के आरोपों से मचा सियासी घमासान; ब्रजेश पाठक क... Visakhapatnam Steel Plant Accident: विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा; पिघला हुआ स्टील गिर...
मनोरंजन

B’day Spl: एक्टर नहीं क्रिकेटर बनना चाहते थे आदित्य राॅय कपूर, जानें कैसे हुई एक्टिंग में दिलचस्पी

बाॅलीवुड के सभी सितारें अपने फिल्मी करियर और पर्यनल लाइफ को लेकर हमेशा चर्चाओं में बने रहते हैं जिनमें एक नाम है आदित्य राॅय कपूर का। फिल्म ‘आशिकी 2’  से आदित्य फेमस हुए, जो दर्शकों को काफी पसंद आई। बता दें आदित्य राॅय कपूर का जन्म 16 नवंबर 1985 को मुंबई में हुआ। बता दें आदित्य अपने तीनों भाईयों में सबसे छोटे हैं।

एक्टर नहीं क्रिकेटर बनने की थी इच्छा-
बता दें, आदित्य ने कभी भी एक्टिंग की ट्रेनिंग नहीं ली लेकिन अपनी हिंदी सुधारने के लिए आदित्य ने डिक्शन की क्लास ली थी। स्कूल की पढ़ाई के दौरान आदित्य रॉय की दिलचस्पी क्रिकेट में थी। वे क्रिकेटर बनना भी चाहते थे लेकिन 6th क्लास के बाद उन्होंने क्रिकेट की कोचिंग छोड़ दी थी। आदित्य की म्यूजिक में गहरी दिलचस्पी है।

आदित्य ने 2009 की फिल्म ‘लंदन ड्रीम्स’ के साथ बॉलीवुड में एंट्री मारी। फिल्म में उनका रोल छोटा सा ही था। साल 2010 में आदित्य ने ‘एक्शन रिप्ले’ फिल्म में काम किया लेकिन वो भी बॉक्स ऑफिस पर सही बिजनेस नहीं कर पाई।

आदित्य ने ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ 2010 में ही ‘गुजारिश’ फिल्म में काम किया था। जिसे कमर्शियल सफलता तो नहीं मिली लेकिन क्रिटिक्स ने मिली जुली प्रतिक्रिया दी थी। आदित्य के करियर की अबतक की सबसे बेहतरीन फिल्म ‘आशिकी 2’ रही है। इस फिल्म के साथ उनके और श्रद्धा कपूर के बीच इश्क की चर्चाएं भी सामने आई थीं।

इसके अलावा रणबीर के साथ उनकी फिल्म ‘ये जवानी है दीवानी’ ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। पर्सनल लाइफ की बात करें तो रिपोर्ट्स के माध्यम से ऐसा सुनने में आ रहा है कि आदित्य रॉय कपूर इन दिनों मॉडल दिवा धवन को डेट कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button