ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
देश

MiG 29 विमान हादसे की जांच करेगी गोवा सरकार, नौसेना से मांगी रिपोर्ट

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि सरकार ने शनिवार को प्रशिक्षण विमान मिग-29के के हादसे के बारे में जिला प्रशासन और नौसेना से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। उन्होंने बताया कि शुरुआती रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि हादसे की वजह हवाईअड्डे के आसपास पक्षियों की मौजूदगी थी, जिसके बाद हादसे के बारे में रिपोर्ट मांगी गई है।

सावंत ने कहा कि मैंने जिला प्रशासन और नौसेना के अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भारतीय नौसेना का एक मिग प्रशिक्षण विमान शनिवार की दोपहर में गोवा के एक गांव के बाहर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। मिग-29 प्रशिक्षण विमान के इंजन में आग लग गई थी और दोनों पायलट कैप्टन एम शिवखंड और लेफ्टिनेंट कमांडर दीपक यादव सुरक्षित बाहर निकल गए थे।

शुरुआती रिपोर्ट में पता चला था कि हादसा विमान से पक्षी के टकराने के कारण हुआ। नौसेना और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण ने हवाईअड्डे के इर्दगिर्द कचरे को लेकर कई बार चिंता जताई है। यह हवाईअड्डा यहां आईएनएस हंसा नौसैन्य अड्डे का हिस्सा है। कचरे के कारण पक्षी इस इलाके की ओर आकर्षित होते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button