ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
विदेश

अमेरिका ने मुंबई हमला किया याद, कहा- कटघरे में लाए जाएं दोषी

वाशिंगटनः मुंबई में करीब एक दशक पहले हुए आतंकवादी हमले के पीड़ितों को याद करते हुए अमेरिका ने कहा है कि इस जघन्य अपराध के दोषियों को न्याय के कटघरे में लाया जाना चाहिए । यह भारत के इतिहास में, सर्वाधिक भयावह आतंकवादी हमलों में से एक था। इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी और 300 से अधिक लोग घायल हो गए थे।

26 नवंबर 2008 को पाकिस्तान से, समुद्री रास्ते से आए दस आतंकवादियों ने मुंबई में इस आतंकवादी हमले को अंजाम दिया था। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने हमले की 11 वीं बरसी पर ट्वीट किया, ‘‘11 साल पहले आतंकवाद की कायर कार्रवाई में 6 अमेरिकी नागरिकों समेत 166 लोगों की जान चली गई थी।” ओर्टागस ने कहा, ‘‘आज हम मुंबई आतंकवादी हमले के पीड़ितों को याद करते हैं। हम, इस जघन्य अपराध के जिम्मेदार लोगों को न्याय के कटघरे में लाने के उनके परिजन की मांग के साथ हैं ।” भारतीय अमेरिकी तथा विभिन्न संगठन वाशिंगटन स्थित पाकिस्तानी दूतावास के समक्ष, मुंबई आतंकवादी हमले में देश (पाकिस्तान) की भूमिका पर विरोध जताते हुए एक रैली निकालेंगे ।

विरोध रैली के आयोजकों ने कहा कि मुंबई आतंकवादी हमले के दोषी पाकिस्तान में आजादी से घूम रहे हैं । पाकिस्तानी मूल के कनाडाई तारिक फतेह ने ट्वीट किया, ‘‘साल 2008 में आज ही के दिन लश्कर ए तैयबा के 10 पाकिस्तानी जिहादी आतंकवादी समुद्र के रास्ते मुंबई पहुंचे और 166 से अधिक निर्दोष लोगों को मार डाला। इनमें से कुछ ताज होटल में और कुछ यहूदी सेंटर में आतंकियों के हमले में मारे गए।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button