ब्रेकिंग
क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026...
देश

 आप तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का भी रिकॉर्ड तोड़ रही है

नई दिल्ली । केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और युवा मामले एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप)  तो भ्रष्टाचार के मामले में कांग्रेस का भी रिकॉर्ड तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि आज स्थिति ये है कि आप पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। पहले ऐसा कहा जाता था कि कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है लेकिन अरविदं केजरीवाल की आप ने तो उसे भी पछाड़ दिया है। कांग्रेस को जिस काम (भ्रष्टाचार को लेकर) को करने में वर्षों लगे वो इन्होंने 6 वर्षों में हीं कर दिखाया है। पंजाब की सरकार भी दिल्ली जैसी भ्रष्ट पालिसी ला रही थी पर अभी उनके हाथ पांव फूल रहे हैं, इतनी अच्छी पालिसी थी तो हाथ पांव क्यों फूल रहे हैं?
अनुराग ठाकुर ने आगे कहा कि पंजाब सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। 3-3 मंत्री और आधा दर्जन विधायकों के कारनामे पूरे पंजाब में प्रचलित हैं। आप जालंधर के मशहूर, तीन विधायकों के कमीशन मॉडल से पंजाब परेशान है। आज जनता पूछ रही है की आप की सरकार ने नशे के कारोबार को कैसे बढ़ा दिया। प्रदेश में आज फिर एक बार आतंकवाद का साया बढ़ने की बात हो रही है। जनता पूछ रही है कि महिलाओं के खाते में 1 – 1 हज़ार रुपये क्यों नहीं आए?
दिल्ली के शराब घोटाले का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इन्होने शराब घोटाला कर दिल्ली की जनता के साथ विश्वासघात किया। दिल्ली के खजाने को चोट पहुंचाई। शराब कारोबारियों के साथ गठजोड़ कर सैकड़ों करोड़ों रुपयों की लूट मचाई। योजनाबद्ध तरीके से लूट की खुली छूट मचने वाला मुख्य आरोपी आज जेल में है। लेकिन किंगपिन और उसके साथी अभी भी बाहर हैं। जांच एजेंसियां जाँच कर सभी पर कड़ी कार्रवाई करेगी।

Related Articles

Back to top button