ब्रेकिंग
Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत... Gond Katira for Weight Loss: क्या गोंद कतीरा वजन घटाने में मददगार है? जानें वेट लॉस के लिए इसे कब और...
मध्यप्रदेश

गैस एजेंसी संचालक के घर चोरी का प्रयास शोर मचाने पर भी नकाबपोश करते रहे दरवाजा तोड़ने की कोशिश

 बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के शारदा नगर गोठाना में शनिवार तड़के चोरों ने दो घरों में चोरी को अंजाम दिया और तीसरे घर में दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

शारदा नगर में निवास करने वाले गैस एजेंसी संचालक के घर में शनिवार तड़के चार बजे चार नकाबपोश लाठी, लोहे की राड लेकर चोरी करने के लिए पहुंच गए। घर के मुख्य प्रवेश द्वार का लाक तोड़ने का प्रयास करते रहे। घर में मौजूद सदस्यों के जाग जाने पर जब उनके द्वारा शोर मचाया गया तब भी नकाबपोश डरे नहीं और दरवाजे को तोड़ने में जुटे रहे। घर के बाहर रेकी करने वाले का इशारा पाने पर वे बैरंग लौट गए। नकाबपोशों की पूरी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है। एफएसएल टीम ने भी सुराग जुटाने का प्रयास किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रसोई गैस एजेंसी के संचालक अजय भार्गव के गोठाना में स्थित घर में शनिवार तड़के करीब चार बजे नकाबपोश चोरी करने के लिए पहुंचे। इनमें से एक बाहर सड़क पर खड़े रहकर रेकी कर रहा था, जबकि चार बाउंड्रीवाल फांद कर भीतर घुसे और मेन गेट तोड़ने का प्रयास करते रहे। इस बीच रेकी कर रहे बदमाश के पुकारने पर एक बार भागकर सड़क पर भी चले गए। कुछ ही देर बाद दोबारा वापस लौट आए और दरवाजे को तोड़ने का प्रयास करते रहे। इस दौरान घर के सदस्य जाग गए और उन्होंने शोर मचाया लेकिन नकाबपोश जरा भी नही डरे और लोहे की राड से दरवाजा तोड़ने में जुटे रहे। इस बीच पड़ोसियों के जाग जाने और शोर बढ़ता देख सभी बाउंड्री वाल फांदकर भाग गए। दहशतजदा भार्गव ने तत्काल ही पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज देखे तो उसमें चार नकाबपोश नजर आ रहे हैं। दोपहर में एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर सुराग जुटाए हैं। भार्गव ने बताया कि यदि दरवाजा टूट जाता तो नकाबपोश उन पर हमला कर देते क्योंकि शोर मचाने के बाद भी वे दरवाजा तोड़ने के लिए राड और पैरों से प्रयास कर रहे थे। भार्गव और उनकी पत्नी दरवाजे के दूसरी ओर खड़े होकर उसे मजबूती से धकेलते रहे ताकि दरवाजा ना टूट ना पाए। इतना ही नही दरवाजे के बीच से जो जगह बना ली गई थी उसमें से राड से हमला करने की भी कोशिश उनके द्वारा की गई। बेखौफ तरीके से चोरी करने का प्रयास किए जाने की खबर लगते ही क्षेत्र में रहने वाले लोग बेहद दहशत में आ गए हैं।

कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि शारदा नगर में दो घरों में चोरी की गई है और तीसरे घर में चोरी का प्रयास किया गया। दो घरों से चोर को कुछ खास नहीं मिला। तीसरे घर के लोग जाग गए जिससे वे भाग निकले। हम सरगर्मी से तलाश कर रहे हैं। जल्द ही पता लगाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button