ब्रेकिंग
जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों... IPL 2026 LSG Target: ऋषभ पंत की लखनऊ सुपर जायंट्स से होगी छुट्टी? टॉम मूडी के बयान से मिले बड़े संके... Bhooth Bangla Box Office: अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' का बॉक्स ऑफिस पर भौकाल; 37वें दिन भी कमाए ₹1 कर... White House Shootout: व्हाइट हाउस के बाहर अंधाधुंध फायरिंग; सीक्रेट सर्विस की जवाबी कार्रवाई में हमल... Global Oil Crisis: ईरान-अमेरिका तनाव के बीच भारत का बड़ा दांव; वेनेजुएला बना तीसरा सबसे बड़ा तेल सप्... AI Impact on Jobs: भारत में AI से बैक ऑफिस और डेटा से जुड़ी नौकरियों पर बड़ा खतरा; SHRM रिपोर्ट 2026... Bada Mangal 2026: चौथे बड़े मंगल पर बन रहा है दुर्लभ संयोग; भूलकर भी न करें ये गलतियां, नाराज हो सकत...
देश

एक के बाद एक आधा दर्जन से अधिक दुकानों में लगी आग बेहोशी के हालत में लोगो को बाहर निकाले गए

कोरबा। छत्‍तीसगढ़ के कोरबा शहर के मध्य स्थित टीपीनगर क्षेत्र में एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आसपास के आधा दर्जन से अधिक दुकानों तक आग फैल गई।

भीषण गर्मी में आग की लपटें और तेज होती गई चारों ओर जलती आग ही दिखाई पड़ रहे थे। धीरे-धीरे अन्य दुकानों में आग लगने लगी और धुंआ — धुंआ चारों ओर दिखने लगा। जानकारी लगते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच चूकी है।

नगर निगम के तीन मंजिलें भवन में भीषण आगजनी की इस घटना में प्रथम मंजिल में कई लोग फंस गए। घटना के बाद अंदर भगदड़ मच गई और जान बचाने के लिए प्रथम मंजिल के खिड़की से कूदने लगे। इनमें महिलाएं भी शामिल थीं।

आग कैसे और क्यों लगी इस बात का पता नहीं चल सका है। कई लोग के भी मौके पर फंसे होने की खबर है। दमकल विभाग के माध्यम से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। सूचना के बाद विलंब से दमकल की टीम पहुंचने की वजह से भी लोगों में नाराजगी है।

सुरक्षा की दृष्टि से क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है

छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत कंपनी, बालकों का नगर सेना की अब तक पांच दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच चुकी है। पानी समाप्त हो गया पर आग कम नहीं हुआ। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की बात सामने आई है। दुकानों के ऊपर इंडियन बैंक और कुछ अन्य कार्यालय संचालित हैं। यहां फंसे लोगों ने ही खिड़की से छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

मुख्य मार्ग में हुई घटना की वजह से मौके पर भारी भीड़ लग गई है। सड़क पर जाम लगने की वजह से मुख्य मार्ग में आवागमन बंद कर दिया है। यातायात पुलिस ने मार्ग को डायवर्ट किया है ताकि राहत कार्य में आसानी हो सके।

आगजनी की घटना जहां हुई उसके ठीक नजदीक में एक हैंडलूम की दुकान है। संचालक ने सूझबूझ का परिचय देते हुए नीचे गद्दा बिछा दिया। इसकी वजह से पहले मंजिल में फंसे लोगों आसानी से नीचे कूद गया और उन्हें ज्यादा चोट नहीं लगी।

खिड़की से छलांग लगाते लोग

50 से अधिक लोग आगजनी की घटना में फंसे थे। 10 से अधिक लोग खिड़की से कूदकर बाहर निकले। कुछ लोगों को सीढ़ी के माध्यम से दमकल की टीम ने काफी मशक्कत से बाहर निकाला। बैंक का एक सुरक्षाकर्मी अंदर ही फस गया था सबसे अंत में उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया। साहेब कलेक्शन शोरूम में पहले आग लगने की खबर आई। आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थी । फिलहाल शहर के बीच आग लगने की घटना से लोगों के बीच अफरा-तफरी का माहौल निर्मित हो गया है। मौके पर कई गाड़ियों के साथ दमकल विभाग आग बुझाने का प्रयास कर रही है।

साहेब कलेक्शन कपड़ा दुकान से कुल पांच लोगो को बेहोशी के हालत में बाहर निकाले गए। सभी को अस्पताल रवाना किया गया है।

Related Articles

Back to top button