ब्रेकिंग
गोविंदा की तबीयत में सुधार! अस्पताल से घर पहुंचे 'हीरो नंबर 1', पर डॉक्टरों ने दी आराम करने की खास स... नतीजों से पहले महागठबंधन में हड़कंप! विधायकों के बिकने का डर, 'महफूज रखने' के लिए बनाया सीक्रेट प्ला... दिल्ली में शादी की प्लानिंग करने वाले ध्यान दें! हाईकोर्ट ने दिया आदेश- शादी समारोह के लिए पहले लेनी... बदरीनाथ धाम में हाई अलर्ट! $25$ नवंबर को कपाट बंद होने से पहले सुरक्षा बढ़ाई गई, पुलिस और असम राइफल्... दिल्ली ब्लास्ट पर बोलीं महबूबा मुफ्ती! 'अपराधी को सजा मिले, लेकिन रिश्तेदारों के साथ हो सही सलूक', ब... दहल जाता अयोध्या, दर्द में होती काशी! दिल्ली में धमाका करने वालों के टारगेट पर थे मंदिर और अस्पताल, ... डॉ. शाहीन का 'विदेश' प्लान! पूर्व पति ने किया खुलासा- 'वह मुझे विदेश में शिफ्ट होने के लिए कहती थी',... भारत की सैन्य ताकत! जैसलमेर में 'त्रिशूल युद्धाभ्यास', आकाश में अपाचे और जमीन पर T-90 टैंक, तीनों से... दिल्ली ब्लास्ट पर अल-फलाह यूनिवर्सिटी की सफाई! 'यूनिवर्सिटी में केमिकल स्टोरेज नहीं, लगाए गए आरोप गल... दिल दहला देने वाली घटना! युवक ने मां और भाई को चाकू से गोदा, पुलिस को फोन पर कहा- 'वे इंसान नहीं, भू...
मध्यप्रदेश

इंदौर के कई इलाकों में हुई तेज वर्षा अब मानसून का इंतजार

इंदौर। गुरुवार सुबह से शहर में बादल छाए रहे और पश्चिमी हवाएं 18 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। सुबह करीब 11.15 बजे शुरू हुई वर्षा को शहर के विजय नगर सहित कई इलाकों में तेज वर्षा हुई। करीब आधा घंटा हुई यह वर्षा इतनी तेज थी कई जगह सड़कों पर पानी जमा हो गया। मानसून से पहले शहर में पहली बार इस तरह वर्षा हुई है।

सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री दर्ज किया गया। ग़ौरतलब हैं कि बुधवार रात 8 से 9 के बीच एयरपोर्ट क्षेत्र में गरज चमक की स्थिति दिखाई दी लेकिन वर्षा नहीं हुईं।

आज भी शहर में दिनभर बादल छाए रहेंगे और हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है।

ग़ौरतलब है कि बुधवार को शहर में बादल छाए रहे और सुबह एयरपोर्ट क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी हुई। दिन में पश्चिमी हवाएं 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। बुधवार को शहर में अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 25.6 डिग्री दर्ज किया गया।

मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वर्तमान में कोई भी मानसून सिस्टम सक्रिय न होने के कारण वातावरण में मौजूद नमी के कारण शहर में बादल छा रहे है। गुरुवार को भी शहर में हल्के बादल छाने के साथ बूंदाबांदी होने की संभावना है। इंदौर में 23 व 24 जून के बाद शहर में वर्षा होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक़ वर्तमान में आसमान छोटे छोटे पैच में बादल दिखाई दे रहे हैं, ऐसे में अगले 2-3 दिनों में अच्छी वर्षा होने के आसार हैं।

Related Articles

Back to top button