ब्रेकिंग
Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स... पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड सोलन में सरेबाजार खूनी वारदात: हरियाणा के युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से स्टे न होने पर आरोप तय करने की प्रक्रिया... Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख... Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर बोले यूनियन प्रध... हरियाणा में बारिश के चलते सब्जियों के दाम आसमान पर, मटर-अदरक ₹200 पार; रसोई का बजट बिगड़ा Lumpy Skin Disease Haryana: हरियाणा में लंपी वायरस से पहली मौत, नारनौल के हुडीना में दुधारू गाय ने त... Yamunanagar Crime News: स्कूल 10 मिनट लेट पहुंचने पर प्रिंसिपल ने छात्र को मारे 15-20 थप्पड़, कान से...
देश

दिल्ली अग्निकांड: 43 लोगों की मौत, BJP और CM केजरीवाल ने किया मुआवजे का ऐलान

नई दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी में रानी झांसी रोड पर अनाज मंडी स्थित एक फैक्ट्री में रविवार सुबह लगी भीषण आग से 43 लोगों की मौत हो गई और कई लोग झुलस गए। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और अनुराग ठाकुर ने मौके पर जाकर घटना के संबंध में जानकारी ली और पार्टी फंड से मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए और घायलों को 25 हजार रुपए के मुआवजे का ऐलान किया। वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और घटना का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने मृतकों को 10- 10 लाख का मुआवजा और घायलों को 1- 1 लाख के साथ मुफ्त इलाज का ऐलान किया है। आग लगने की खबर के तुरंत बाद मौके पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने जल्द ही आग पर काबू पा लिया लेकिन इलाका काफी संकरा होने के कारण बचाव कार्य में अधिकारियों को काफी दिक्कतें आईं। मौके पर 30 फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौजूद थीं।

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। फिलहाल पूरी जांच के बाद ही कारण सामने आएंगे। दिल्ली के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत ने जिला मजिस्ट्रेट (मध्य) को जांच करने और सात दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button