ब्रेकिंग
Transgender Persons Amendment Act 2026: सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट्स में चल रही कार्यवाही पर लगाई रो... TMC Leader Sumit Roy: अभिषेक बनर्जी के करीबी सुमित राय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी; जमीन घोटाले मे... Rahul Gandhi's Gen Z Mission: 40 करोड़ युवाओं को साधने की तैयारी; राहुल गांधी का क्या है नया सियासी प... Punjab Drugs Row: नशे के खिलाफ भगवंत मान सरकार की मुहिम; केजरीवाल का बीजेपी पर बड़ा आरोप, कहा- 'पंजाब... Noida Airport Historic Flight: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान; जमीन देने वाले किसानों ने भरी लखनऊ के लिए... Rahul Gandhi Kota Rally: कोटा से राहुल गांधी शुरू करेंगे राष्ट्रव्यापी छात्र आंदोलन; 'शिक्षा बचाओ-भव... Jaipur News: शहीद स्मारक पर कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीप्के को जड़े थप्पड़; मचा हड़कंप Bareilly News: चाइनीज मांझे का कहर; गन्ना मंत्री के भतीजे की गर्दन कटी, फ्लाईओवर पर हुआ बड़ा हादसा Bikaner Road Accident: बीकानेर में भीषण सड़क हादसा; कार और ट्रक की टक्कर में 6 लोगों की मौत, एक गंभी... UP Assembly Election 2027: यूपी चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में हलचल; ओवैसी की शर्त पर कांग्रेस और सप...
देश

दिव्या स्पंदना का ट्विटर अकाउंट डिलीट, कांग्रेस छोड़ने की अटकलें

नई दिल्लीः कांग्रेस की सोशल मीडिया प्रभारी दिव्या स्पंदना ट्विटर से गायब हो गई हैं, लगता है उन्होंने अपना अकाउंट बंद कर दिया है। वहीं अटकलें तेज हो गई हैं कि दिव्या ने कांग्रेस में अपनी पोस्ट छोड़ दी है। उन्होंने पहले अपने अकाउंट से कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी का परिचय हटाया और फिर अपना अकाउंट ही डिलीट कर दिया। ट्विटर पर सर्च करने पर दिव्या का अकाउंट दिख नहीं रहा है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि वह अब दिव्या भी कांग्रेस सोशल मीडिया टीम का हिस्सा हैं या नहीं।
PunjabKesari
इस बाबत कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और न ही स्पंदना की तरफ से इस संबंध में कोई बयान जारी किया गया है। पहले इस तरह की खबरें आई थीं कि दिव्या की कांग्रेस सोशल मीडिया प्रभारी पद से छुट्टी हो सकती है। हालांकि सोशल मीडिया पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस की फैन फॉलोइंग बढ़ाने का श्रेय दिव्या को ही जाता है।
दिव्या ने ही सोशल मीडिया पर कांग्रेस को खड़ा किया था और राहुल गांधी के फॉलोवर्स बढ़ाए थे। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद से कहा जा रहा है कि पार्टी में बड़े बदलाव हो सकते हैं। कांग्रेस में फिलहाल हार पर मंथन जारी है। कुछ दिन पूर्व कांग्रेस की तरफ से कहा गया था कि पार्टी के प्रवक्ता एक महीने तक किसी भी न्यूज चैनल में डिबेट में हिस्सा न लें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button