ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल का खास तोहफा, दिल्ली मेट्रो में फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं

नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल सरकार महिलाओं के लिए डीटीसी बसों और मेट्रो में फ्री सफर की स्कीम लेकर आने पर विचार कर रही है। शनिवार देर शाम नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र की लोधी कॉलोनी में लोगों से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने महिलाओं को डीटीसी बसों और मेट्रो में फ्री ट्रेवल देने की बात कही। केजरीवाल ने कहा कि 3 जून को बड़ा ऐलान करने जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि सुझाव आया है कि महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करना है तो इसके लिए उन्हें डीटीसी बसों और मेट्रो में फ्री सफर की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

वहीं इस घोषणा के साथ केजरीवाल अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए वोट मांगना नहीं भूले। सरकारी खजाने से फ्री सेवा के लिए खर्च होने वाले बजट की वजह बताते हुए केजरीवाल ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी सरकार पैसे बचा रही है। हालांकि आप सरकार की इस स्कीम से 1200 करोड़ रुपए का बोझ बढ़ेगा। इस केजरीवाल ने कहा कि ये मेरा अपना पैसा नहीं है, ये वही पैसा है जो पिछली सरकार के पास था, हमने कोई टैक्स नहीं बढ़ाया और भ्रष्टाचार खत्म करके बहुत पैसा बचा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप सरकार को आगे बढ़ाने के लिए आपके आशीर्वाद की जरूरत है। बसों व मेट्रो में कुल यात्रियों में 33 फीसद महिलाएं होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button