ब्रेकिंग
नरोत्तम मिश्रा को टिकट न मिलने पर कैलाश विजयवर्गीय की दो टूक, कहा- आशुतोष तिवारी भारी मतों से जीतेंग... दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने पर भाजपा में घमासान, समर्थकों का प्रदर्शन और पथराव MP Crime News: लवकुशनगर में 8वीं के छात्र के साथ कुकर्म, आरोपी सरकारी कर्मचारी सलाखों के पीछे मुजफ्फरनगर: कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे पर चढ़कर युवक ने कोतवाल को दी वर्दी उतरवाने की धमकी, वीडियो व... IND vs ENG: साउथैम्प्टन में टीम इंडिया की साख दांव पर, क्या नंबर 1 का ताज बचा पाएंगे रोहित? टीवी एक्टर रोहित चंदेल गिरफ्तार: नाबालिग का पीछा करने और मारपीट के मामले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई स्पेन में जंगल की आग का तांडव: 12 लोगों की मौत, 23 लापता; यूरोप में भीषण गर्मी का कहर Sony RX10 V लॉन्च: 25x ऑप्टिकल ज़ूम और AI फीचर्स वाला दमदार कैमरा, जानें कीमत और खूबियां Shani Dev Puja: शनिवार को न करें ये काम, वरना झेलना पड़ सकता है शनिदेव का प्रकोप! झड़ते बालों से हैं परेशान? जिंक की कमी के लक्षणों को पहचानें और डाइट में शामिल करें ये चीजें
देश

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की धमकी

जयपुर: भारतीय जनता पार्टी की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष मदन लाल सैनी को एक पत्र मिला है जिसमें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जान से मारने की एक धमकी दी गई है। सैनी ने पत्र को जांच के लिए अशोक नगर थाने को भेजा है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पत्र की जांच पड़ताल कर ली गई है और उन्हें पत्र में किसी प्रकार की गंभीरता नजर नहीं आई।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदनलाल सैनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथग्रहण से एक दिन पहले एक हस्तलिखित पत्र उन्हें मिला था। उन्होंने बताया कि हस्तलिखित पत्र में तीन लोगों के नाम हैं और इसमें लिखा गया है कि शपथ ग्रहण के दिन प्रधानमंत्री को गोली मार देंगे। उन्होंने बताया कि पत्र में राजेश टांक, छोटू और एक अन्य के नाम का उल्लेख है।

जयपुर (दक्षिण) के उपायुक्त योगेश दाधीच ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के शपथ लेने के एक दिन पहले मामला सामने आने के बाद पत्र में दिए गए पते से पुलिस दल ने तीन चार लोगों से पूछताछ की लेकिन उनकी इसमें किसी प्रकार की संलिप्तता सामने नहीं आई। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच से यह किसी आपसी रंजिश का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि पत्र इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button