Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

जम्मू : जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुछ समय पहले 14 वर्षीय पीड़िता को पुंछ जिले में आरोपी के घर से बचाया गया था। आरोपी को घटना के तीन सप्ताह बाद जम्मू में से गिरफ्तार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस ने जम्मू जिले के बेलीचरण इलाके से आरोपी शकील उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया। शकील ने पौनी (रियासी) की एक महिला से शादी की थी, लेकिन उसे कुछ समय पहले छोड़ दिया था।

उन्होंने बताया कि नाबालिग के पिता ने पिछले साल 28 दिसंबर को रियासी थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी नाबालिग बेटी दूध लेने के लिए बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। उन्हें संदेह था कि उसका अपहरण कर लिया गया है। जांच शुरू होने के बाद पुंछ के शकील उर्फ सोनू के लड़की का अपहरण करने की बात सामने आई।

अधिकारी ने बताया कि रियासी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शालिन्दर सिंह ने अपहृत नाबालिग को छुड़ाने के लिए एक उप निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष दल का गठन किया था। पुंछ पुलिस की मदद से इस विशेष दल ने कई स्थानों पर छापेमारी की और फिर लड़की को शकील के घर से बचाया गया। हालांकि, उस समय शकील वहां से भाग निकला था।

उन्होंने बताया कि चिकित्सकों के एक बोर्ड ने पीड़िता की चिकित्सकीय जांच की और नाबालिग का बयान न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज किया गया।

प्रवक्ता ने कहा,”पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 376, धारा चार और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।”

उन्होंने बताया कि कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद बच्ची को परिवार को सौंप दिया गया था।

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201