Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

परमबीर सिंह और वाजे के बीच हुई गुप्त बैठक! मुंबई पुलिस के 4 कर्मियों को कारण बताओ नोटस जारी

नवी मुंबई पुलिस ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह और पिछले साल नवंबर में पुलिस बल से बर्खास्त अधिकारी सचिन वाजे के बीच हुई कथित ‘गुप्त’ बैठक के मामले में चार पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। आरोप है कि परमबीर सिंह और वाजे की दक्षिण मुंबई में न्यायमूर्ति चांदीवाल (अवकाश प्राप्त) आयोग के कक्ष के बगल में मौजूद कमरे में कथित बैठक हुई थी।

एक सदस्यी आयोग मुंबई पुलिस के आयुक्त पद से हटाए जाने के बाद परमबीर सिंह द्वारा राज्य के तत्कालीन गृमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए कथित भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच कर रहा है। आरोप के मुताबिक दक्षिण मुंबई स्थित आयोग के समक्ष सुनवाई के लिए वाजे को नवी मुंबई पुलिस की स्थानीय सशस्त्र इकाई के चार जवान अपनी सुरक्षा में तलोजा कारागार से ले गए थे जहां पर वाजे और परमबीर सिंह अकेले में एक दूसरे से बात करने में सफल रहे। नवी मुंबई के शीर्ष अधिकारी ने बताया,‘‘कारण बताओं नोटिस डीसीपी (मुख्यालय) ने जारी किया है जो इस मामले की जांच कर रहे हैं। एक बार वह रिर्पोट दे दें तो हम जरूरी कार्रवाई करेंगे।”

उन्होंने बताया कि जिन चार पुलिस कर्मियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है उनमें एक उप निरीक्षक और तीन कांस्टेबल शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि दक्षिण मुंबई में उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास ‘एंटीलिया’ के पास पिछले साल फरवरी में एक वाहन से विस्फोटक मिलने के मामले में वाजे नवी मुंबई के तलोजा जेल में बंद है। वाजे ठाणे के कारोबारी मनसुख हिरन की हत्या के मामले में भी मुख्य आरोपी है। अधिकारी ने कहा, ‘‘सिंह और वाजे की मुलाकात की सूचना प्रकाश में आने के बाद मुंबई पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और नवी मुंबई पुलिस को इसकी जानकारी दी। हमने मामले पर गंभीरता से संज्ञान लिया और चारों पुलिस कर्मियों के आरोपी को ले जाने के दौरान प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के मामले की जांच के आदेश दिए।”

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201