ब्रेकिंग
हजारीबाग में भारत की 'प्रथम रक्षा पंक्ति' का हिस्सा बने 140 जवान, IG धीरेंद्र संभाजी कुटे ने ली सलाम... Jalandhar Janmashtami Security: जन्माष्टमी पर जालंधर में सुरक्षा चाक-चौबंद, CP सतिंद्र सिंह ने दिए म... बिजली खाते में मोबाइल नंबर और ई-मेल अपडेट कराने की अपील: नाभा के घमरौदा सब-डिवीजन में लगा विशेष कैंप जगराओं के शेरपुर कलां में भीषण सड़क हादसा: 13 वर्षीय छात्रा अमृत कौर की दर्दनाक मौत, सहेली गंभीर डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास की संगत के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी: जारी हुआ नया रूट प्लान झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स...
देश

ठंड में ठिठुरी दिल्ली, आज रहेगा कोहरा ही कोहरा

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड कहर बरपा रही है। राजधानी के लोग बीते चार-पांच दिनों से कंपकंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। विभाग का अनुमान है कि हफ्ते-भर ठिठुरन वाली ठंड रहेगी, सोमवार को भी घना कोहरा छाया रहा जिस कारण विजिबिलटी बेहम कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र से आने वाली तेज और ठंडी हवाओं के साथ-साथ बादल छाए रहने से तापमान में गिरावट आयी है।

सर्दी के सितम का इलाज है आग
लोगों का कहना है कि सर्दी के सितम का इलाज आग ही है। लोधी रोड वेधशाला में सबसे कम न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया ,जो मंगेशपुर के साथ संयुक्त रूप से 6.6 डिग्री सेल्सियस रहा। मुंगेशपुर में सर्दी का सितम सबसे अधिक रहा। यहां जहां न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया,तो वहीं न्यूनतम तापमान भी यहां सबसे कम रहा और 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

कोहरे ने रोकी ट्रेनों की रफ्तार 
कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली दो दर्जन से अधिक ट्रेनें 2 से साढ़े पांच घंटे देरी से पहुंची।
कड़ाके की ठंड और कोहरे से लेट होती ट्रेनों के कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।

लेट होने वाली ट्रेनें

  •  12427 रीवा-आनंद विहार रीवा एक्सप्रेस-साढ़े 5 घंटे लेट
  • 12473 गांधीधाम-कटरा सर्वाेदय एक्सप्रेस-5 घंटे
  • 12225 आजमगढ़ -दिल्ली जं. कैफियत एक्सप्रेस-साढ़े चार घंटे
  • 12716 अमृतसर-नांदेड सचखंड एक्सप्रेस-4 घंटे
  • 12397 गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस-4 घंटे
  •  12565 दरभंगा -नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति-4 घंटे
  • 12553 बरौनी-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस-4 घंटे
  • 12303 हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस-साढ़े 3 घंटे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button