ब्रेकिंग
Defence Production: भारत के रक्षा उत्पादन ने छुई नई ऊंचाई; 1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा ... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... Political Shift in India: INDIA गठबंधन को बड़ा झटका; टीएमसी और शिवसेना (UBT) में टूट के बाद NDA हुआ औ... Shiv Sena UBT Crisis: संजय राउत ने बागियों को दी चेतावनी; कहा- 'इस्तीफा देकर जाएं, कार्यकर्ताओं के ख... Ayodhya Ram Mandir: दानपात्र गबन मामले पर बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान; कहा- 'बिना धुएं के आग नहीं न... Jaipur Fire Accident: पटाखा फैक्ट्री अग्निकांड का मुख्य आरोपी कय्यूम खान गिरफ्तार; कचरा बीनकर बिता र... Greater Noida Police: सूर्य ग्लोबल कंपनी में शर्मनाक वारदात; दो आरोपी गिरफ्तार, ICU में भर्ती है पीड़... Regional Parties vs Congress: क्षेत्रीय दलों में टूट का किसे मिलेगा फायदा? भारतीय राजनीति में कांग्र... NEET Exam Tension: डॉक्टर बनने का सपना अधूरा; अलवर की छात्रा रेणु मीणा ने दी जान, इलाके में शोक की ल... Bihar News: छपरा-हाजीपुर फोरलेन का अधूरा पुल; 15 वर्षों से निर्माणाधीन, अब 40 करोड़ के नए ठेके से जग...
विदेश

सीरिया में मस्जिद के पास कार बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 20 घायल

बेरुत:पश्चिमोत्तर सीरिया में विद्रोहियों के नियंत्रण वाले शहर एज़ाज़ में भीड़-भाड़ वाले बाजार और एक मस्जिद के पास किए गए कार बम विस्फोट में कम से कम 17 लोग मारे गए। ब्रिटेन की संस्था ‘सीरियन ऑबजर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ का कहना है कि रविवार को अलेप्पो प्रांत में तुर्की प्रभाव वाले क्षेत्र एज़ाज़ में हुए इस हमले में चार बच्चे भी मारे गए हैं। संस्था का कहना है कि हमले में 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

संस्था के प्रमुख रमी अब्दुल रहमान का कहना है, ‘‘शाम की नमाज़ के बाद बड़ी संख्या में लोग बाहर निकल रहे थे, उसी वक्त विस्फोट हुआ।” स्थानीय अस्पताल के अधिकारी जिहाद बेरो ने बताया कि पास के बाजार में ईद के लिए खरीदादारी कर रहे लोग भी विस्फोट के शिकार हुए हैं। उन्होंने बताया कि आपातकालीन कक्ष पूरा भरा हुआ है और शवों को हमने जमीन पर रखा हुआ है। हमले के पीछे किसका हाथ है, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।

इस्राइली हमले में 10 की मौत
इससे पहले इस्राइल ने पड़ोसी देश से दुर्लभ रॉकेट के हमले के जवाब में रविवार को सीरिया में हवाई हमले में 10 लोग मारे गए। ब्रिटेन स्थित निगरानी संस्था ‘सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स’ (एसओएचआर) ने बताया कि विस्फोट में पांच नागरिकों और ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्स’ (एसडीएफ) के पांच सैनिक मारे गए हैं। बता दें कि SDF अमेरिका समर्थित कुर्दिश अरब गठबंधन है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button