ब्रेकिंग
Delhi Tribal Samagam: दिल्ली के लाल किले पर जुटेगा 1 लाख आदिवासियों का महासैलाब; RSS का बड़ा सांस्कृ... Gujarat AAP News: नर्मदा जिला पंचायत में ऐतिहासिक जीत के बाद गुजरात जाएंगे अरविंद केजरीवाल; राजपीप्ल... Bihar Politics: सीएम सम्राट चौधरी ने किया 'राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति' का पुनर्गठन; वि... Bhagalpur News: भागलपुर में आरोपी को पकड़ने गई पुलिस पर पथराव; परिजनों का आरोप—घर में घुसकर महिलाओं ... Rampur Court Verdict: आजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ा झटका; दो PAN कार्ड मामले में कोर्ट ने बढ़ाई स... Twisha Sharma Case: कोर्ट में तनकर खड़ा रहा आरोपी पति समर्थ सिंह; जज अनुदिता गुप्ता ने दी 7 दिन की प... Rajasthan Fuel Price: भजनलाल सरकार पर बरसे अशोक गहलोत; बोले—वैट कम करे राज्य सरकार, जनता पर बढ़ा बोझ Petrol Diesel Price News: पेट्रोल-डीजल को GST के दायरे में लाने की मांग; CTI चेयरमैन बृजेश गोयल ने प... Lucknow Power Cut: लखनऊ में बिजली कटौती पर हंगामा; हाईवे जाम करने वाले 150 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में दोबारा होगा ट्विशा का पोस्टमार्टम; जबलपुर से गिरफ्तार आरोपी समर्थ...
धार्मिक

नवरात्र में सपने में दिखे देवी मां का यह रूप, तो मिलते हैं इस बात के संकेत, जानें अर्थ

इंदौर। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा करने की परंपरा है। इस दौरान भक्त, देवी मां के नौ रूपों की पूजा करते हैं। देवी मां के छठे स्वरूप मां कात्यायनी का दिन है। कई बार हमें लगता है कि देवी मां हमसे नाराज हैं या फिर जब देवी मां नाराज होती हैं, तो कई तरह से संकेत देती हैं। आज हम आपको उन्हीं संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं। कई बार हम ऐसे सपने देखते हैं, जिनका मतलब समझ नहीं पाते। यदि आपको नवरात्र के दौरान सपनों में अशुभ चीजें दिखाई देती हैं, तो ये देवी मां के नाराज होने के संकेत होते हैं।

लाल चुनरी में मां दुर्गा

यदि आप सपने में मां भगवती को लाल वस्त्र में मुस्कुराते हुए देखते हैं, तो आपको प्रसन्न होना चाहिए। स्वप्न शास्त्र के अनुसार यह सपना एक अच्छा शगुन माना जाता है। यह सपना दर्शाता है कि जल्द ही आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। आपको अपने करियर में भी लाभ मिलेगा।

शेर पर सवार मां दुर्गा

अगर कोई सपने में मां जगदम्बा को शेर पर सवार देखता है, तो यह सपना शुभ माना जाता है। अगर आपने भी ऐसा सपना देखा है, तो आपको खुश हो जाना चाहिए। यह सपना दर्शाता है कि माता की कृपा आप पर है।

मां का रौद्र रूप

अगर किसी भक्त को नवरात्र के दौरान सपने में बार-बार मां दुर्गा का क्रोधित रूप दिखाई देता है, तो यह एक अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, इस सपने से आपको सावधान रहना चाहिए। इस सपने के माध्यम से देवी मां आपको यह बताना चाहती हैं कि आपसे कोई ऐसी गलती हो गई है जो उचित नहीं है। अपने बुरे कर्मों के लिए मां से माफी मांगें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button