ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

अलर्ट: अगले 5 दिन तक कड़ाके की ठंड से राहत नहीं, 118 साल में दूसरी बार दिल्ली में ऐसी सर्दी

समूचे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड कहर बरपा रही है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर कहा है कि हाड़ कंपाती ठंड से अगले 5 दिन तक राहत मिलने के आसार नहीं हैं। वहीं इस सर्दी के बीच भी दिल्ली की हवा प्रदूषित बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, इंडिया गेट के आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 367 रहा जो कि ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। दिल्ली से सटे नोएडा में एयर क्वालिटी भी बेहद खराब बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर इन दिनों कड़ाके की ठंड के साथ ही प्रदूषण की मार भी झेल रहा है। दिल्ली में आज साल का सबसे बेहद सर्द दिन बताया जा रहा है। दिल्ली में आज तापमान 4.2 डिग्री तक गिर गया। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली एनसीआर में 31 दिसंबर और 1 जनवरी को बारिश का अनुमान है।

मौसम अपडेट

  • दिन अति सर्द रहने से पिछले 2 दिनों में लुधियाना में 8 लोगों की मौत हो गई।
  • राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दिसम्बर की सर्दी का यह आलम है कि 1901 के बाद दूसरी बार ऐसा हो सकता है जब साल का आखिरी महीना बेहद सर्द रहा हो।
  • दिल्ली में लगातार 13वें दिन भी कड़ाके की सर्दी पड़ी। इससे पहले 1997 में लगातार 17 दिन कड़ाके की सर्दी पड़ी थी।
  • कारगिल जिले का द्रास गुरुवार को शून्य से 30.2 डिग्री सैल्सियस कम तापमान के साथ जम्मू-कश्मीर और लद्दाख केंद्र शासित प्रदेशों का सबसे ठंडा स्थान रहा।
  • हिमाचल प्रदेश में दिन में धूप निकलने से ठंड से राहत मिल जाती है लेकिन मैदानी इलाकों में कोहरे तथा अति सर्द दिन की मार से हालात खराब हो चले हैं। खराब मौसम की वजह से चंडीगढ़-धर्मशाला फ्लाइट वीरवार को रद्द रही।
  • बाबा केदारधाम में 5 फुट तक बर्फ जम चुकी है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ इलाकों में गुरुवार को तापमान में 4 से 7 डिग्री सैल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
  • श्रीनगर से जम्मू राजमार्ग गुरुवार को लगातार दूसरे दिन फंसे हुए वाहनों के लिए खोला गया लेकिन मुगल रोड और अनंतनाग-किश्तवाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 16 दिनों से बंद हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button