ब्रेकिंग
Dewas Firecracker Factory Blast: देवास पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में मौतों का आंकड़ा हुआ 6, आरोपियों पर... Delhi Infrastructure: पीएम गतिशक्ति से मजबूत हुई दिल्ली की कनेक्टिविटी, 'इग्जेम्प्लर' श्रेणी में राज... LU Paper Leak Scandal: 'तुम्हारे लिए पेपर आउट करा दिया है', ऑडियो वायरल होने के बाद असिस्टेंट प्रोफे... Jaunpur News: सपा सांसद प्रिया सरोज की AI जेनरेटेड आपत्तिजनक फोटो वायरल, बीजेपी नेता समेत 2 पर FIR द... Kashmir Terror Hideout: बांदीपोरा में सुरक्षाबलों का बड़ा एक्शन, 'सर्च एंड डिस्ट्रॉय' ऑपरेशन में आतं... Delhi News: दिल्ली में सरकारी दफ्तरों का समय बदला, सीएम रेखा गुप्ता ने ईंधन बचाने के लिए लागू किए कड... Maharashtra IPS Transfer: महाराष्ट्र में 96 IPS अफसरों के तबादले, '12th Fail' वाले मनोज शर्मा बने मु... Aurangabad News: औरंगाबाद के सरकारी स्कूल में छात्रा से छेड़छाड़, टीसी देने के बहाने घर बुलाने का आर... Asansol Violence: आसनसोल में लाउडस्पीकर चेकिंग के दौरान बवाल, पुलिस चौकी पर पथराव और तोड़फोड़ Sabarimala Temple: सबरीमाला मंदिर के कपाट मासिक पूजा के लिए खुले, दर्शन के लिए वर्चुअल बुकिंग अनिवार...
देश

जगन कैबिनेट आज लगा सकती है 3 राजधानी के फॉर्मूले पर मुहर, अमरावती में धारा 144

अमरावती: आंध्र प्रदेश सरकार की शुक्रवार को कैबिनेट बैठक होने जा रही है। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में तीन राजधानी के फॉर्मूले पर मुहर लग सकती है। मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी के इस फॉर्मूले का अमरावती में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है जिसके तहत अमरावती में धारा-144 लगाई है। प्रशासन ने किसी को भी विरोध प्रदर्शन की इजाजत नहीं दी है। राज्य में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये है मामला
आंध्र प्रदेश में अब तीन राजधानियां हो सकती हैं। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री जगन मोहन रेड्डी ने इसकी ओर इशारा किया था। सीएम ने विधानसभा में संकेत दिए थे कि आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियां हो सकती हैं-करनूल, विशाखापट्टनम और अमरावती। इसके तहत राज्य की अलग-अलग राजधानियों से सरकार, विधानसभा और न्याय प्रक्रिया चलेगी। फिलहाल तेलंगाना और आंध्र प्रदेश की ज्वाइंट राजधानी हैदराबाद है लेकिन अब करनूल, विशाखापट्टनम और अमरावती को आंध्र प्रदेश की राजधानी बनाने की तैयारी चल रही है। एग्जीक्यूटिव, ज्यूडिशियल और लेजिस्लेटिव सेक्टर से जुड़े काम भी इन तीन अलग-अलग शहरों में होंगे।

विशाखापट्टनम के एग्जीक्यूटिव राजधानी होने के साथ ही यहां सचिवालय होगा और साथ ही महत्वपूर्ण विभाग के कार्यालय भी यहीं पर होंगे। करनूल को ज्यूडिशियल कैपिटल के तौर पर पहचान मिलने की संभावना है जिसके साथ ही हाईकोर्ट भी यहां हाईकोर्ट होगा। मिली जानकारी के अनुसार अमरावती को लेजिस्लेटिव कैपिटल के तौर पर जाना जाएगा, जिसके तहत यहां विधानसभा होगी। सीएम रेड्डी ने कहा था कि हमारे पास तीन अलग-अलग राजधानियां हो सकती हैं, दक्षिण अफ्रीका की तीन राजधानियां हैं क्योंकि यह उनकी आवस्यकता है। उन्होंने कहा था कि हमें इस पर गंभीरता से सोचना होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button