Breaking
यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान? पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा? आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को... अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए! दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी

अचानकमार टाइगर रिजर्व में कोरोना की दस्तक, सीसीएफ हुए संक्रमित

बिलासपुर। कोरोना संक्रमण की दस्तक अचानकमार टाइगर रिजर्व में हो चुकी है। यहां के क्षेत्रीय संचालक व वन्य प्राणी मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) एस जगदीशन की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। रिपोर्ट पाजिटिव आते ही उन्होंने वाट्सएप के जरिए संपर्क में आए अन्य अधिकारी व कर्मचारियों को सूचना देकर जांच करने अपील की है। ताकि किसी को लक्षण हो या खतरा है तो उसकी तत्काल पुष्टि हो जाए। इससे संक्रमण और लोगों को प्रभावित नहीं करेगा।

टाइगर रिजर्व शहसे दूर है। यहां पदस्थ अधिकारी या कर्मचारी शहर के संपर्क में कम रहते हैं। इसलिए यहां संक्रमण का खतरा कम रहता है। ऐसे में टाइगर रिजर्व के क्षेत्रीय संचालक व वन्य प्राणी मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ) एस जगदीशन की रिपोर्ट ही पाजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ। दरअसल सोमवार को उन्होंने शिवतराई में एक विभागीय बैठक भी ली थी। इसमें कुछ एसडीओ व रेंजर के अलावा वनकर्मी उपस्थित थे।

बैठक सुबह हुई और शाम को अस्वथ्य लगने पर उन्होंने जांच कराई। जांच के दौरान ही रिपोर्ट पाजिटिव निकली। इसलिए उन्होंने तत्काल इसकी सूचना दी है। हालांकि टाइगर रिजर्व प्रबंधन का कहना है कि बैठक में ज्यादा लोगों की उपस्थिति नहीं थी। फिर से भी जितने मौजूद थे। उन सभी को जांच कराने के निर्देश दिए हैं। इस दौरान कोई संक्रमित मिलता है तो उन्हें गाइड लाइन के अनुसार क्वारंटाइन होने के लिए भी कहा गया है। इस तरह की सावधानी से अन्य अधिकारी व वनकर्मी संक्रमण की चपेट में नहीं आएंगे। मालूम हो कि शिवतराई में बैगा रिसार्ट है। जहां वर्तमान में सैनिटाइज भी कराया जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक नियमित सैनिटाइज करने के लिए कहा गया है।

यूं ही एक हफ्ते से खामोश नहीं था इजराइल, ईरान पर किया ‘रीढ़’ तोड़ने वाला अटैक     |     अब छिड़ेगी नई जंग! इजराइल ने जो कहा वो किया…अब क्या करेगा ईरान?     |     पहले चरण की वो सीटें, जो तय करेंगी 2024 की तस्वीर     |     बंगाल में इंडिया गठबंधन में घमासान, लेफ्ट के मेनिफेस्टो में BJP-TMC पर हमला, जानें क्या है खास     |     बीजेपी ने बंगाल में रामनवमी पर भड़काई हिंसा: ममता बनर्जी     |     नीतीश कुमार क्यों मुस्लिमों से लगातार हो रहे मुखातिब, आखिर जेडीयू को क्या डर सता रहा?     |     आदित्य श्रीवास्तव समेत UPSC में 7 छात्रों के चयन पर सिटी मॉन्टेसरी स्कूल ने मनाया जश्न, अभिभावकों को भी किया सम्मानित     |     अपनी अगली फिल्म में टीचर बनेंगे शाहरुख खान? सुहाना के रोल समेत 4 बड़े बदलाव हो गए!     |     दुश्मन को चकमा देने में माहिर है निर्भय मिसाइल, अब बनेगी भारत की ताकत     |     ‘मुझे हैरानी होती है जब पीएम ऐसा कहते हैं’, केरल में बोले राहुल गांधी     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें