Breaking
यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा? INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल

कोरोना का असर- ​छत्तीसगढ़ में अब होटल संचालकों को बताना होगा किस व्यंजन में कितना न्यूट्रीशन

बिलासपुर। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के दौर में कई तरह के बदलाव नजर आने लगे हैं। पहली बार होटल संचालकों को यह जानकारी देनी होगी कि किस व्यंजन में कितना न्यूट्रीशन है। इस व्यवस्था से होटल में खाने के शौकीन लोगों को जानकारी मिलेगी व न्यूट्रीशन के अनुसार मनपसंद भोजन करेंगे।

होटलों में खाने के शौकीन लोगों को अब यह जानकारी मिलेगी कि जो व्यंजन व खाद्य सामग्री आर्डर की है उसमें कितना न्यूट्रीशन है। मतलब साफ है कि लोगों को न्यूट्रीशन वैल्यू के बारे में पता रहेगा। शासन द्वारा जारी गाइड लाइन पर नजर डालें तो जल्द ही प्रदेश के बड़े शहरों में संचालित होटलों के मैनू कार्ड में व्यंजनों के आगे न्यूट्रीशन की मात्रा का भी उल्लेख रहेगा। फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथारिटी (एफएसएसएआइ) ने इसके लिए प्रविधान कर दिया है। 30 जून तक होटल संचालकों को नए निर्देश का पालन करना होगा।

ये है कारण

    • ब्लड प्रेशर और डाइबिटीज से ग्रसित लोग ऐसे व्यंजनों का आर्डर कर देते हैं, जिसमें शुगर को शामिल किया गया है, लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं होती।
    • अधिकांश व्यंजनों में नमक-मसाले ज्यादा होते हैं, लेकिन बीपी की शिकायत वाले लोग बिना जानकारी के आर्डर कर देते हैं। इसके चलते उन्हें स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामान करना पड़ सकता है

ये होंगे फायदे

नई व्यवस्था के लागू होने के बाद लोगों को पहले से ही जानकारी होगी कि किस व्यंजन को बनाने के लिए क्या-क्या सामग्री मिलाई गई है। बीपी व शुगर के मरीज सोच समझकर आर्डर देंगे।

तेल की भी देनी होगी जानकारी

भोजन व व्यंजन बनाने किस ब्रांड की तेल व रिफाइंड का उपयोग किया गया है इसकी भी जानकारी देनी होगी। कैलोरी, कैल्शियम, विटामिन, प्रोटीन, फैट, एंटी आक्सीडेंट की भी जानकारी साफ तौर पर देनी होगी।

यहां जरूरी

सभी श्रेणी के होटल और रेस्टोरेंट एक से लेकर सेवन स्टार श्रेणी तक होटल शामिल हैं। इसी तरह सभी प्रकार के लाइसेंसी रेस्टोरेंट संचालकों को नया मैन्यू कार्ड तैयार करना होगा।

यूं नहीं कोई मदद करता… इजराइल और ईरान का साथ देने वाले देशों को बदले में क्या मिल रहा?     |     INDIA गठबंधन जल्द जारी करेगा साझा घोषणा पत्र, होंगे ये 7 बड़े वादे     |     हिमाचल में कांग्रेस को झटका, प्रभारी सचिव तजिंदर सिंह BJP में हो सकते हैं शामिल     |     मध्य प्रदेश में छह सीटों पर उत्साह के बीच तीन बजे तक 53.40 प्रतिशत मतदान     |     नीलगंगा चौराहे पर दो भाइयों ने मिलकर युवक की चाकू मारकर हत्या की     |     मप्र हाई कोर्ट ने तथ्य छिपाकर याचिका दायर करने पर लगाया 10 हजार जुर्माना, दी सख्त हिदायत     |     श्रम न्यायालय के आदेशानुसार शेष राशि का भुगतान ब्याज सहित करें, हाई कोर्ट ने दी 45 दिन की मोहलत     |     पांच महीने में 21 लाख रुपये बढ़ी शिवराज स‍िंंह चौहान की संपत्ति     |     इंदौर से चार रूट पर चलाई चार समर स्पेशल ट्रेन, फिर भी लंबी वेटिंग     |     पद्मश्री जोधइया बाई बैगा नहीं डाल सकीं वोट, उमरिया में उनके घर पर भी नहीं पहुंचा मतदान दल     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए सम्पर्क करें