ब्रेकिंग
नाम में ही दर्शन: PMO अब 'सेवा तीर्थ', राजभवन अब 'लोक भवन', मोदी सरकार का जन-केंद्रित प्रशासन का मॉड... ट्रंप से भी 10 गुना टाइट सिक्योरिटी! पुतिन का प्रोटोकॉल इतना सख्त कि फोन, टॉयलेट और पेन भी होते हैं ... संसद में दो बड़े मुद्दों पर चर्चा का रास्ता साफ: वंदे मातरम और चुनाव सुधारों पर इस तारीख को होगी बहस... सुप्रीम कोर्ट में SIR पर गरमा-गरम बहस: कोर्ट ने सरकार से पूछे तीखे सवाल, 4 दिसंबर के लिए तय हुई अगली... जमीन पर कब्ज़े की साज़िश! ससुर ने खोला बहू और आरोपी का चौंकाने वाला रिश्ता! पंजाब में दर्दनाक हादसा, 9 महीने के बच्चे की मौत हथियार के शौकीनों के लिए बुरी खबर, जारी हुए नए आदेश NHM कर्मचारियों की हड़ताल जारी, 4 दिसंबर को करेंगे... पंजाब में Akali Dal को लगा झटका, इस सीनियर नेता ने AAP का थामा दामन पंजाबवासी ध्यान दें, इस जिले में लग गई नई पाबंदियां
मध्यप्रदेश

उत्तरी हवा से बढ़ी सिहरन, पारा में आई गिरावट

जबलपुर। उत्तर से आ रही हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया है। पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवा सिहराने लगी है। हालांकि हवा का रुख उत्तर के साथ पश्चिमी होने से दिन में ठंड का अहसास अब भी कुछ कम है। धूप अब भी महसूस हाे रही है। लेकिन शाम होते ही उत्तरी हवा के जाेर से सिहरन होने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर भारत में बदल रहे मौसम के असर से जबलपुर सहित प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। बुधवार को दिन का अधिकतम तामपान जहां एक डिग्री कम होकर 28.6 डिग्री पर आ गया वहीं न्यूनतम तापमान फिर 14 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

निकले गर्म कपड़े

बुधवार को दिन में ठंड का असर कुछ कम रहा पर शाम होते ही उत्तरी ठंडी हवा से वातावरण में ठंड का अहसास बढ़ गया। रात में ठंडी हवा सिहराने लगी। रात में जरूरी काम से निकलने वाले गर्म कपड़े धारण कर निकले। विदित हो कि इसके पहले सर्द सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 29 अक्टूबर 2023 को 14 डिग्री तक नीचे आ गया था। इसके बाद 15 नंवबर को 14 डिग्री तक नीचे आया है।

तीन दिन बाद फिर बदल सकता है मौसम

फिलहाल तीन दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ठंड अपना असर और दिखाएगी। तापमान में भी गिरावट का दौर जारी रहेगा, लेकिन तीन दिन बाद एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से मौसम की रंगत बदल सकती है। 19 नवंबर से मौसम में आंशिक बदलाव आ सकता है तापमान भी आंशिक रूप से बढ़ सकता है। हालांकि एक-दो दिन बाद फिर माैसम सामान्य होते ही ठंड का असर बढ़ जाएगा। इसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button