ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

टूट की कगार पर सपा-बसपा गठबंधन! मायावती बोलीं-नहीं हुआ यादव वोट ट्रांसफर, लड़ेंगी अकेले उपचुनाव

लखनऊः बसपा अध्यक्ष मायावती ने लोकसभा चुनाव के परिणाम की समीक्षा के लिए सोमवार को उत्तर प्रदेश के पार्टी पदाधिकारियों और निर्वाचित जनप्रतिनिधियों की बैठक बुलाई। बैठक में मायावती ने लोकसभा के नतीजों पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि गठबंधन से पार्टी को फायदा नहीं हुआ । इसके साथ ही मायावती ने उपचुनाव में अकेले ही मैदान में उतरने का फैसला किया है। जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि सपा-बसपा गठबंधन अब कुछ ही दिन या कुछ ही घंटों का रह गया है।

बीएसपी की बैठक में हार की समीक्षा के दौरान मायावती ने अपने जोनल को-ऑर्डिनेटरों से हर सीट का हिसाब लिया। हारने वाली सीटों की जानकारी लेते हुए मायावती ने कहा कि”गठबंधन हमने काफी सोच समझ कर किया था। हम अपने नफे नुकसान को जानते थे, लेकिन इस गठबंधन से हमें कोई फायदा नहीं हुआ। यादव वोट हमको ट्रांसफर नही हुए। यदि वोट मिलते तो यादव परिवार के अपने नहीं हारते। सपा के लोगों ने गठबंधन के खिलाफ़ काम किया। मुसलमानों ने हमारा पूरा साथ दिया है और हम आने वाले उपचुनाव की सभी 11 सीट पर चुनाव लड़ेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button