ब्रेकिंग
NEET-UG 2026 Paper Leak: सीबीआई की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड केमिस्ट्री लेक्चरर पी.वी. कुलकर्णी गिरफ... Punjab Politics: पंजाब में SIR को लेकर सियासी घमासान, चुनाव आयोग की सर्वदलीय बैठक में विपक्ष ने उठाए... Varanasi News: दालमंडी सड़क चौड़ीकरण तेज, 31 मई तक खाली होंगी 6 मस्जिदें समेत 187 संपत्तियां धार भोजशाला में मां सरस्वती का मंदिर, मुस्लिम पक्ष के लिए अलग जमीन… जानें हाई कोर्ट के फैसले में क्य... Ahmedabad-Dholera Rail: अहमदाबाद से धोलेरा अब सिर्फ 45 मिनट में, भारत की पहली स्वदेशी सेमी हाई-स्पीड... Namo Bharat FOB: निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन और सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के बीच फुटओवर ब्रिज शुरू Sant Kabir Nagar News: मदरसा बुलडोजर कार्रवाई पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, डीएम और कमिश्नर का आदेश रद्द Patna News: बालगृह के बच्चों के लिए बिहार सरकार की बड़ी पहल, 14 ट्रेड में मिलेगी फ्री ट्रेनिंग और नौ... Mumbai Murder: मुंबई के आरे में सनसनीखेज हत्या, पत्नी के सामने प्रेमी का गला रेता; आरोपी गिरफ्तार Supreme Court News: फ्यूल संकट के बीच सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, वर्चुअल सुनवाई और वर्क फ्रॉम होम ...
देश

पानी मांगने आई महिला को BJP विधायक ने बीच सड़क पर लात-घूंसों से पीटा, फिर कहा-सॉरी

नई दिल्ली: भाजपा सरकार जहां एक तरफ बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा और उनके सम्मान के लिए तरह-तरह की योजना बना रही है। वहीं सोशल मीडिया पर बीजेपी विधायक बलराम थवानी के सरेआम बीच सड़क पर महिला की पिटाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है जोकि आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगा। यह मामला गुजरात के अहमदाबाद का है। हालांकि इस वीडियो के सामने आने के बाद विधायक ने माफी मांगी है और कहा है कि मैं 22 साल से राजनीति में हूं लेकिन मेरे साथ ऐसा कभी नहीं हुए है।

गुजरात के विद्यायक महिला को लाते मारते हुए :

अहमदाबाद के नरोडा ईलाके में पानी की किल्लत की शिकायत करने गई एक महिला को गुजरात भाजपा के ‘माननीय’ विधायक बलराम थावानी ने खुलेआम बेरहमी के साथ पिटा ! @dgpgujarat@AhmedabadPolice आप तुरंत गिरफ्तारी कीजिए! यह हरगिज नहीं चलेगा! pic.twitter.com/6mV7EmC6KV

— Jignesh Mevani (@jigneshmevani80) June 2, 2019

दरअसल, मामला पानी की पाइपलाइन को लेकर था, जिसकी शिकायत लेकर महिला विधायक के पास गई थी, लेकिन विधायक ने महिला की शिकायत सुनने की बजाए बीच सड़क पीटना शुरु कर दिया। सड़क पर महिला को गिराकर पहले विधायक के आदमी ने थप्पड़ मारे, फिर खुद विधायक ने लात मारी। महिला चीखती-चिल्लाती रही। महिला की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी विधायक की चारों तरफ कड़ी निंदा हो रही है।

जिग्नेश मेवाणी ने किया ट्वीट
महिला की पिटाई का वीडियो सामने आने के बाद बीजेपी विधायक की चारों तरफ कड़ी निंदा हो रही है। विधायक जिग्नेश मेवाणी ने वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा, च्च्गुजरात के विधायक महिला को लाते मारते हुए। अहमदाबाद के नरोडा इलाके में पानी की किल्लत की शिकायत करने गई एक महिला को गुजरात बीजेपी के माननीय विधायक बलराम थावानी ने खुलेआम बेरहमी के साथ पिटा। गुजरात के डीजीपी और अहमदाबाद पुलिस आप तुरंत गिरफ्तारी कीजिए। यह हरगिज नहीं चलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button