ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

दिल्ली सरकार को बड़े इंतजाम करने होंगे मेट्रो में मुफ्त सफर के लिए

नई दिल्ली: दिल्ली सरकार ने महिलाओं को मेट्रो में फ्री यात्रा की घोषणा भले ही कर दी हो लेकिन इसे अमलीजामा पहनाना उतना आसान नहीं है। इसके लिए कई तरह के इंतजाम करने होंगे। डीएमआरसी का तो यह कहना है कि मेट्रो में इस प्रकार फैसले संयुक्त रूप से फेयर फिक्सेशन कमेटी ही ले सकती है। योजना कैसे और किस तरह लागू होगी, इस बारे में डीएमआरसी को कोई जानकारी ही नहीं है।

डीएमआरसी के अनुसार, इस प्रकार के बड़े फैसले लेने के पहले कई प्रकार की तैयारी की जाती है। दिल्ली सरकार के महिलाओं को मेट्रो में फ्री की घोषणा में लाभ कैसे और किस प्रकार दिया जाएगा इस बात का भी कोई जिक्र नहीं है। दिल्ली सरकार ने इस प्रकार के फैसले लेने के पहले डीएमआरसी से किसी प्रकार का सुझाव तक नहीं लिया। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन केंद्र और दिल्ली सरकार का संयुक्त उपक्रम होने के कारण दोनों की आर्थिक भागीदारी भी 50-50 प्रतिशत है।

किराया भी बढऩा है
2017 के बाद जल्द ही मेट्रो किराया भी बढऩा है। 2017 के बाद दिल्ली मेट्रो फेज व विस्तार के कई नई लाइनों पर मेट्रो का परिचालन शुरू किया गया है। किराया बढ़ोत्तरी को लेकर दिल्ली, केंद्र सरकार और डीएमआरसी के संयुक्त सदस्यों की फेयर फिक्सेशन कमेटी की बैठक भी होनी है। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो में न्यूनतम किराया 10 रुपए और अधिकतम 60 रुपए है। भारी भरकम किराए से पहले ही यात्री नाराज चल रहे है।

  • 27 लाख यात्रियों मेें लगभग 33 फीसदी महिलाएं यात्रा करती हैं
  • 3000 करोड़ रु पए घाटे में चल रही है दिल्ली मेट्रो
  • दिल्ली और केंद्र में अलग-अलग सरकार होने और कई मतभेद के कारण ऐसी योजना पर विवाद बढ़ सकता है
  • दिल्ली विधानसभा चुनाव अगले वर्ष के शुरुआत में होना है, ऐसे में योजना को अमलीजामा पहनाना आसान नहीं
  • दिल्ली मेट्रो में छात्रों व वरिष्ठ नागरिकों को छूट का मामला लंबे समय से लटका हुआ है
  • फ्री यात्रा करने से पहले महिलाओं को अलग कार्ड जारी होने पर भारी भरकम राशि खर्च आएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button