ब्रेकिंग
Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या... Haryana Weather Alert: हरियाणा में 'नौतपा' से पहले ही झुलसाने लगी गर्मी; इन 11 जिलों में भीषण लू का ... Satna Measles Outbreak: सतना शहर में पैर पसार रहा खसरा; राजेंद्र नगर में मिले कई मरीज, स्वास्थ्य विभ... Twisha Sharma Funeral: भोपाल में ही होगा एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा का अंतिम संस्कार; भदभदा श्मशान घाट मे... Bhopal Traffic Jam: अयोध्या बायपास पर लगा मीलों लंबा जाम; पेड़ों की कटाई के कारण एक लेन पूरी तरह बंद Indore Water Crisis: इंदौर में पानी के लिए हाहाकार; पुलिस के पैरों में गिरे पार्षद, शहर में जगह-जगह ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह...
मध्यप्रदेश

भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश मचाया उत्पात, एक्टिवा में स्कार्पियो से टक्कर मारी, मासूम बचा

ग्वालियर। पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी ने फिर उत्पात मचाया है। इस बार उसने जलालपुर में रहने वाले लालू यादव के घर के बाहर खड़ी एक्टिवा में अपनी स्कार्पियो से टक्कर मारी। फिर भाग निकला। जहां उसने टक्कर मारी, वहीं लालू यादव का डेढ़ वर्षीय मासूम बेटा खेल रहा था। वह बाल-बाल बच गया। लालू यादव और उसके स्वजनों का कहना है- दिनेश ने पिस्टल से फायरिंग भी की, लेकिन पुलिस गोली चलाने की घटना से इंकार कर रही है। देर रात पुलिस ने दिनेश को हिरासत में ले लिया। पुरानी छावनी थाने में दिनेश पर एफआइआर दर्ज की गई है। लालू यादव भगवानदास कमरिया का भतीजा है, भगवानदास गैंगस्टर था जिसकी गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इस आधार पर पुलिस ने दिनेश को हिरासत में भी ले लिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि खुद विधायक ने भी फोन कर उसे बंद करने के लिए कहा है। वह भी उसकी नशे की लत के कारण परेशान हैं।

मतगणना वाले दिन से शुरू हुआ था विवाद

मतगणना वाले दिन से यह विवाद शुरू हुआ था। दिनेश ने मतणगना वाले दिन पिता के चुनाव जीतते ही ग्वालियर के जलालपुर इलाके में रहने वाले सिकंदर यादव को फोन पर धमकाया था। सिकंदर यादव को देख लेने की धमकी दी थी, यह भी कहा था- पैर पर चल पाएगा या नहीं। इस मामले में पुरानी छावनी थाना पुलिस ने 3 दिसंबर को ही एफआइआर दर्ज की थी। इसके बाद सिकंदर के समर्थन में राजकुमार यादव ने दिनेश को फोन किया था। दोनों के बीच बहस हुई थी। फिर दिनेश की ओर से उस पर एफआइआर करवाई गई। अब दिनेश ने राजकुमार के भाई लालू यादव की गाड़ी में टक्कर मारी।

Related Articles

Back to top button