ब्रेकिंग
झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज: गुरुहरसहाय में तेज गर्मी और उमस से मिली बड़ी राहत धारीवाल में गैर-मानक खाद का भंडाफोड़: किसानों से धोखाधड़ी के आरोप में पुलिस ने दर्ज किया केस Chandigarh PGI Swine Flu Alert: मौसम बदलते ही स्वाइन फ्लू का कहर, PGI में 170 केस मिले; डॉक्टरों ने ... Digital Arrest Cyber Fraud: कानून में 'डिजिटल अरेस्ट' का कोई प्रावधान नहीं, जालंधर पुलिस कमिश्नर ने ... Indian Railways Digital Locker: ब्यास स्टेशन पर अब भारी बैग लेकर घूमने का झंझट खत्म, OTP और QR कोड स... पंजाब सरकार की बड़ी पहल: मुख्यमंत्री सेहत योजना का हेल्थ कार्ड अब घर बैठे होगा डाउनलोड सोलन में सरेबाजार खूनी वारदात: हरियाणा के युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार पूर्व MLA रामनिवास सुरजाखेड़ा की याचिका खारिज, हाई कोर्ट से स्टे न होने पर आरोप तय करने की प्रक्रिया... Ankit Baliyan Murder Case: सिंगर हत्याकांड के 1 लाख के इनामी शूटर का वीडियो वायरल, दी 2 और कत्ल की ख... Faridabad News: सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से चरमराई व्यवस्था, पुलिस गाड़ी पर चढ़कर बोले यूनियन प्रध...
मनोरंजन

शबाना आज़मी के ड्राइवर के खिलाफ दर्ज हुई FIR, लापरवाही और रैश ड्राइविंग का लगा चार्ज

पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस शबाना आज़मी कल मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खालापुर के पास अपनी कार से सड़क दुर्घटना में घायल हो गईं। शुरूआती जानकारी के अनुसार, उनकी कार लगभग 4 बजे पुणे हाईवे पर एक ट्रक से टकरा गई। घटना के वक्त उन्होंने सीट बेल्ट नहीं लगाई हुई थी। वहीं ड्राइवर एयर बैग खुलने की वजह से बच गया। आज़मी पुणे से मुंबई की ओर जा रही थीं।

घायल एक्ट्रेस को कार से बाहर लाया गया और तुरंत नवी मुंबई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से उन्हें बाद में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में रैफर कर दिया गया। शबाना के पति और एक दिन पहले ही 75 के हुए जावेद अख्तर उसी हाईवे पर दूसरी कार में बैठे हुए थे।

इस एक्सीडेंट में एक अन्य अज्ञात महिला के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है।

एक्सीडेंट स्पॉट की जांच के लिए हाईवे पुलिस के पेट्रोलिंग गाडी रवाना हो गई थी।

पुलिस का कहना है कि आज़मी की कार टाटा सफारी को 38 वर्षीय अमलेश योगेंद्र कामत चला रहा था। पुलिस का कहना है कि ड्राइवर अमलेश कामत उस समय गलत साइड से ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था। पुलिस का कहना है कि हम ड्राइवर के खिलाफ रैश ड्राइविंग और लापरवाही का मामला दर्ज कर रहे हैं। ड्राइवर को कुछ मामूली चोट हैं और वह होश में है। ट्रक के ड्राइवर पांडुरंग शिंदे ने भी रैश ड्राइविंग के लिए कार चालक अमलेश योगेंद्र कामत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button