Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

MP में 20% सस्ती होगी अंग्रेजी शराब, एयरपोर्ट्स और मॉल्स में भी मिलेगी

भोपाल: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार प्रदेश में नई आबकारी नीति लेकर आई है। मंगलवार को कैबिनेट की बैठक में इस हेरीटेज मदिरा नीति को मंजूरी दी है। इस नीति के लागू होने से प्रदेश में अंग्रेजी शराब 20 फीसदी तक सस्ती हो जाएगी। वही सभी एयरपोर्ट्स और मॉल्स में भी शराब रिटेल में बेची जाएगी। साथ ही एक करोड़ रुपये या अधिक की सालाना आय वालों को घर पर होम बार बनाने का लाइसेंस भी दिया जाएगा। नई आबकारी नीति 1 अप्रैल से प्रदेशभर में लागू हो जाएगी।

शिवराज सरकार ने शराब की खपत बढ़ाने और ज्यादा से ज्यादा राजस्व वसूली के लिए नई आबकारी नीति 2022-23 और हेरीटेज मदिरा नीति 2022 को मंजूरी दी है। सरकार का तर्क है कि नई नीति लागू होने से प्रदेश में गैर कानूनी अमानक शराब निर्माण, बिक्री और राजस्व की चोरी पर रोक लगेगी। नीति के लागू होने के बाद एमपी में अंग्रेजी और देसी शराब की बोतलों पर जो एमआरपी होगी, उस पर 20 फीसदी की छूट मिलेगी। नई आबकारी नीति लागू होने पर लोगों को होम बार का लाइसेंस भी मिलेगा। वहीं इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में फिक्स रेट पर चुनिंदा सुपरमार्केट्स में शराब बेची जा सकेगी। साथ ही सभी एयरपोर्ट्स पर भी आउटलेट खोले जा सकेंगे। प्रदेश में जिनकी आय एक करोड़ रुपये सलाना है, उन्हें सरकार 50 हजार रुपये की फीस पर होम बार का लाइसेंस देगी।

आदिवासी घर पर महुआ से बना सकेंगे शराब
मध्य प्रदेश कैबिनेट हेरिटेज लिकर पॉलिसी को भी मंजूरी दे दी है। इसके तहत पिछले साल नवंबर में शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासियों को महुआ के फूलों से पारंपरिक शराब बनाने की अनुमति देने का ऐलान किया था। इस पॉलिसी को कैबिनेट सब-कमेटी के सामने रखा जाएगा, जो हेरिटेज लिकर प्रोजेक्ट पर चर्चा करेगी।

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201