ब्रेकिंग
Bhopal Traffic Jam: अयोध्या बायपास पर लगा मीलों लंबा जाम; पेड़ों की कटाई के कारण एक लेन पूरी तरह बंद Indore Water Crisis: इंदौर में पानी के लिए हाहाकार; पुलिस के पैरों में गिरे पार्षद, शहर में जगह-जगह ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह... Gwalior News: पूर्व मंत्री इमरती देवी के पालतू डॉग 'ब्रूजो' की मौत; फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिख दी श्र... क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द...
देश

कांग्रेस के बागी विधायकों से मिले विक्रमादित्य, क्या हिमाचल में संकट टला नहीं?

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दावा किया है कि उनकी सरकार 5 साल तक चलेगी. क्या हिमाचल कांग्रेस में अब सब कुछ ठीक है? क्या नाराज पार्टी नेता अब मान गए हैं ये बड़ा सवाल बना हुआ है. इस बीच इस्तीफा देने का ऐलान कर आलाकमान के ऊपर दबाव बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे और पीडब्ल्यूडी मंत्री विक्रमादित्य सिंह देर रात चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने विधानसभा से सदस्यता खोने वाले 6 विधायकों से मुलाकात की है.

सूत्रों के मुताबिक, विक्रमादित्य सिंह सदस्यता खोने वाले 6 विधायकों के साथ खड़े हो सकते हैं. कोर्ट में विधायकों की सदस्यता पर पॉजिटिव फैसला आने के बाद की रणनीति पर चर्चा हुई है. वहीं, विक्रमादित्य ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने इस्तीफे का ऐलान किया था, हालांकि उन्होंने पार्टी को औपचारिक तौर पर इस्तीफा नहीं भेजा था. बाद में बताया गया कि विक्रमादित्य ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया गया. इस्तीफा वापस लेने की खबरों के बीच कहा गया है कि विक्रमादित्य ने प्रेशर पॉलिटिक्स के जरिए पार्टी पर दवाब बयाना.

सीएम सुक्खू ने दिखाया, सरकार में सब कुछ ठीक

कांग्रेस के आपसी कलह के निपटारे के बाद गुरुवार शाम सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक हुई. इस बैठक में कई अहम फैसले लिए गए. इस मीटिंग में सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ये दिखाने का कोशिश की कि सरकार में सब कुछ ठीक है. सीएम सुक्खू ने दावा कि उनकी सरकार 5 साल तक चलेगी.

Related Articles

Back to top button