ब्रेकिंग
रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500... चीन में 'टाइफून डॉल्फिन' का महाविनाशकारी रूप: शंघाई से 1,300 से ज्यादा उड़ानें रद्द, 4 लाख लोग सुरक्...
देश

SCO बैठक में इमरान से नहीं मिलेंगे PM मोदी, भारत और PAK के बीच अभी कोई वार्ता नहीं: MEA

नई दिल्लीः बिश्केक में इसी होने वाली एससीओ शिखर बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके पाकिस्तानी समकक्ष इमरान खान के बीच बैठक की अभी कोई योजना नहीं है। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारत-पाकिस्तान के बीच अभी वार्ता की कोई संभावना नहीं है और न ही पीएम मोदी शिखर से इतर पाकिस्तानी पीएम इमरान से मुलाकात करेंगे। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) की सालाना शिखर बैठक किर्गिजस्तान की राजधानी बिश्वेक में 13-14 जून को होगी। इसमें प्रधानमंत्री मोदी भी भाग लेंगे। पीएम मोदी के इस सम्मेलन से इतर चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की संभावना है।
इमरान भी एससीओ की सालाना शिखर बैठक में शामिल हो सकते हैं हालांकि अभी पाकिस्तान की तरफ से इस पर कुछ नहीं कहा गया। उल्लेनीय है कि पिछले साल अगस्त में इमरान के प्रधानमंत्री बनने के बाद दोनों नेताओं की मुलाकात नहीं हुई है। जनवरी 2016 में पठानकोट में भारतीय वायुसेना के अड्डे पर आतंकवादी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के साथ बातचीत नहीं की है। भारत का कहना है कि आतंकवाद और बातचीत साथ साथ नहीं चल सकते। प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी 30 मई को अपने दूसरे कार्यकाल की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह के लिए बिम्सटेक : बंगाल की खाड़ी बहु-क्षेत्रीय तकनीकी और आर्थिक सहयोग उपक्रम: देशों के नेताओं को आमंत्रित किया गया लेकिन पड़ोसी मुल्क को इसका न्यौता नहीं दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button