Breaking
IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी 3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी   देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह  एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार   राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान....

उप्र के चुनावी प्रचार के बाद दिल्‍ली में राहुल गांधी से छत्‍तीसगढ़ के सीएम ने की भेंट, बेटे की शादी का दिया आमंत्रण

रायपुर। उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही दिन शेष हैं। इस बीच छत्‍तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल उत्‍तर प्रदेश में कांग्रेस को मजबूती दिलाने के साथ ही जीत का परचम लहराने की महत्‍वपूर्ण जिम्‍मेदारी का भी निर्वहन करते नजर आ रहे हैं। सीएम भूपेश बघेल उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के प्रचार के बाद बुधवार को दिल्‍ली पहुंचे और वहां पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी से भेंट की। जानकारी के मुताबिक भूपेश बघेल ने उन्‍हें उत्‍तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस संगठन की स्थिति से अवगत कराया।

साथ ही चुनावी रणनीति और मतदाताओं के रुझान, पार्टी कार्यकर्ताओं में जीत को लेकर गंभीरता आदि जैसे विषयों पर जानकारी देते हुए आगामी योजनाओं को लेकर चर्चा की। बताया जा रहा है कि करीब 50 मिनट की मुलाकात में राहुल गांधी और सीएम भूपेश के बीच उत्‍तर प्रदेश के चुनावी रणनीति पर विस्‍तार से चर्चा हुई। इस चर्चा के बाद राहुल गांधी ने उनका मार्गदर्शन करते हुए जरूरी निर्देश दिए।

भूपेश ने बेटे की शादी का दिया आमंत्रण

मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री बघेल अपने बेटे चैतन्य बघेल के विवाह में शामिल होने के लिए राहुल गांधी को आमंत्रित किया। चर्चा है कि राहुल गांधी ने दोनों के खुशहाल जीवन की कामना करते हुए आशीष देने विवाह में शामिल होने का आश्‍वासन दिया है। सीएम बघेल ने छत्तीसगढ़ की मौजूदा स्थिति के बारे में विस्‍तार से चर्चा की। भूपेश बघेल ने छत्‍तीसगढ़ की कुछ फ्लैगशिप योजनाओं को उत्‍तर प्रदेश के चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करने पर भी विस्‍तार से चर्चा की।

IMD ने जारी क‍िया झमाझम बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट     |     सुभाषनगर आरओबी की थर्ड लेन बनेगी     |     3 इंच लंबे नाखून मेंटेन करती है ये मैकेनिक लडकी      |      देश में वामपंथी उग्रवाद के खिलाफ लड़ाई अंतिम चरण में : शाह      |     एक करोड़ की टैक्स चोरी के मामले में बर्तन फैक्ट्री पर SIB का छापा     |     गोपनीय जानकारी लीक करने के मामले में ईडी कार्यालय से दो लोग गिरफ्तार       |     राहुल गांधी की सदस्यता जाने को भी नहीं भुना पाएगी कांग्रेस     |     बीमारियों का घर हैं बॉडी के टॉक्सिंस, अपनाने होंगे जरूरी टिप्स, वरना शरीर को हो सकता है नुकसान     |     अब प्रियंका के हवाले कांग्रेस, 2024 के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस परखेगी अपना ब्रह्मास्त्र     |     राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने पर मायावती ने दिया बयान….     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201