ब्रेकिंग
Ludhiana News: जनगणना ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर गिरेगी गाज; नगर निगम ने वेतन रोकने की सिफ... Sonipat Encounter: सोनीपत में पुलिस मुठभेड़ के बाद तीन शूटर गिरफ्तार; हिस्ट्रीशीटर नीरज कातिया हत्या... Yamunanagar Toll Plaza: यमुनानगर में ग्रामीणों ने किया टोल प्लाजा जाम; स्थानीय लोगों के लिए की टोल फ... Kurukshetra Horrific Crime: कुरुक्षेत्र के पास मां ने 21 महीने की मासूम बेटी के पेट में चाकू घोंपकर ... Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र के शरीफगढ़ में नेपाल की महिला ने की खुदकुशी; प्रेम प्रसंग और अकेलेपन क... Sonipat Crime News: सोनीपत में फैक्ट्री से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या; बाइक सवार 2 हमलावर फ... Narnaul Police Encounter: नारनौल में मुठभेड़ के बाद पकड़ा गया पारदी गुलेल गैंग; कांग्रेस प्रदेशाध्यक... Haryana Farmers News: हरियाणा में 25 मई से शुरू होगी सूरजमुखी की सरकारी खरीद; निर्धारित समय से एक हफ... Palwal Murder Case: पलवल में बच्चों के विवाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या; 20 नामजद आरोपियों पर FI... Gurugram Mandi Murder: गुरुग्राम की खांडसा मंडी में गाड़ी लगाने के विवाद में फ्रूट व्यापारी की हत्या...
मध्यप्रदेश

जबलपुर के प्रत्याशियों को आज कराना होगा व्यय लेखे का निरीक्षण

 जबलपुर। जबलपुर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे प्रत्येक प्रत्याशी को दूसरे चरण में शुक्रवार को अपने निर्वाचन व्यय लेखा का निरीक्षण जिला निर्वाचन कार्यालय के एक्सपेंडिचर मॉनिटरिंग सेल में कराना होगा।

पहला निरीक्षण की 4 अप्रैल को हो चुका है

आयोग के निर्देशानुसार चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों को अपने व्यय लेखे का मतदान अवधि तक तीन बार परीक्षण कराना होगा। इसके लिए पहला निरीक्षण की 4 अप्रैल को हो चुका है। तीसरा व आखिरी निरीक्षण की 16 अप्रैल को होगा। पहले चरण में निरीक्षण कराने के बाद दूसरे चरण में शुक्रवार को प्रत्याशियों को अपने निर्वाचन व्यय लेखे का दूसरा निरीक्षण कराना होगा। व्यय लेखे का निरीक्षण कलेक्ट्रेट के सभाकक्ष में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।

प्राधिकृत व्यक्ति व्यय प्रेक्षक के समक्ष उपस्थित हो सकेगा

निर्वाचन व्यय लेखा परीक्षण के दौरान प्रत्याशी स्वयं या उसका निर्वाचन एजेंट अथवा उसके द्वारा विधिवत रूप से प्राधिकृत व्यक्ति व्यय प्रेक्षक के समक्ष उपस्थित हो सकेगा।

Related Articles

Back to top button