Breaking
चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला 30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन जमीन विवाद में मारपीट और गोलीकांड के आरोपित के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत

24 घंटे में तीन लाख के पार हुआ संक्रमितों का आंकड़ा, 8 महीने बाद आए इतने केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी जारी है। कोरोना के रोजाना आने वाले मामले अब तीन लाख के पार हो गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में आज कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना की तीसरी लहर में ऐसा पहली बार हुआ है जब कोरोना के नए मामले तीन लाख से ज्यादा आए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3,17,532 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 491 लोगों की मौत हो गई जबकि 2,23,990 मरीज ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 19 जनवरी को कोरोना के 19,35,180 सैंपलों की जांच की गई थी। 19 जनवरी तक 70,93,56,830 सैंपल की जांच की जा चुकी है।

8 महीने बाद तीन लाख से ज्यादा मामले

देश में लगभग आठ महीने बाद कोरोना के तीन लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले 15 मई 2021 को 3,11,077 केस दर्ज हुए थे।

एक्टिव केस 19 लाख से ज्यादा

देश में एक्टिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर 19,24,051 हो गई है। इसके अलावा दैनिक पाजिटिविटी रेट 16.41% हो गया है। वहीं, ओमिक्रोन के मामले बढ़कर 9,287 हो गए हैं। कल के मुकाबले ओमिक्रोन के मरीजों में आज 3.63% का इजाफा देखने को मिला है।

चंबल नदी में नहाने गए सात दोस्तों में से दो डूबे एक का शव मिला     |     30 से ज्यादा तत्वों से बना है आपका मोबाइल 3 धातुएं तो बेहद दुर्लभ जानें कैसे है धरती को खतरा     |     साहित्य रचना को अविरल बहने प्रेरित करती हैं मेरी मां     |     कुरुक्षेत्र में किसानों पर लाठीचार्ज का मुद्दा गरमाया धरना प्रदर्शन जारी     |     राष्ट्रपति ने दी अनुमति हुक्का बार के संचालन पर प्रतिबंध के लिए अधिनियम में होगा संशोधन     |     तीन बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया उपचार के दौरान हुई मौत     |     काली पट्टी बांधकर उतरी भारत-ऑस्ट्रेलिया की टीम उड़ीसा ट्रेन हादसे पर जताया शोक     |     इस पौधे को करियर के लिए माना जाता है लकी तनाव मुक्त होता है जीवन     |     जमीन विवाद में मारपीट और गोलीकांड के आरोपित के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर     |     तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो कर पेड़ से टकराईएक की मौत     |    

पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 8860606201