EPF, NPS सहित इन स्कीम्स पर मिलता रहेगा टैक्स छूट का लाभ, सीतारमण ने किया स्पष्ट

नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को ऐलान किया कि EPF और NPS सब्सक्राइबर्स को टैक्स में छूट का लाभ मिलता रहेगा। बजट 2020 पेश करने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में सीतारमण ने स्पष्ट किया कि ग्रेच्युटी एवं रिटायरमेंट से जुड़े अन्य लाभ पर भी टैक्स छूट मिलेगा। कम आय कर दरों के विकल्प पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि हम चाहते थे कि लोगों के हाथ में ज्यादा से ज्यादा पैसा हो, खासकर मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के लिए हमारी योजना थी। हम आयकर प्रक्रिया को आसान बनाना चाहते थे।
सरकार ने स्पष्ट किया कि रिटायरमेंट के लाभ, पेंशन के कम्युटेशन, रिटायरमेंट पर छुट्टियों को नकदी में भुनाने, वीआरएस के तहत पांच लाख रुपये तक की आय, ईपीएफओ में नियोक्ता के अंशदान, एनपीएस के तहत प्राप्त भुगतान पर टैक्स में छूट का लाभ मिलता रहेगा।
राजस्व सचिव अजय भूषण पाण्डेय ने कहा कि सरकार ने सभी तरह की छूट की समीक्षा की और पाया कि 120 तरह की छूट दी गई है। हमने हर छूट की समीक्षा की। कर प्रणाली को सरल बनाने के लिए हमने करीब 70 तरह की छूट को समाप्त कर दिया है।
Revenue Secy Ajay Bhushan Pandey: We took a comprehensive review of all exemptions&found close to 120 exemptions. We took a review of each item. In order to offer a simplified system, now the total exemptions which have been removed from the new system is, about 70. #Budget2020 https://twitter.com/ANI/status/1223547703604342784 …
ANI✔@ANI
Finance Minister Nirmala Sitharaman on option of lower income tax rates: We wanted to place money in the hands of the people, particularly the middle class and lower middle classes. We also wanted to simplify income tax process and increase compliance. #Budget2020
Revenue Secy Ajay Bhushan Pandey: We’ve made changes in Income Tax Act where if an Indian citizen stays out of country for more than 182 days,he becomes non-resident. So we’ve made some changes, now in order to become non-resident he has to stay out of country for 240 days. (1/2)






