ब्रेकिंग
पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दि... दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बो... सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को ख... देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IM... इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बन... द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन ...
देश

दिल्ली-लखनऊ वाया बरेली हवाई सेवा के लिए करेंगे प्रयास: गंगवार

बरेली: केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संतोष गंगवार ने बरेली-लखनऊ हवाई सेवा शीघ्र शुरू करने की घोषणा के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया है। गंगवार ने रविवार को कहा कि वह नागरिक उड्डयन मंत्री से दिल्ली में मिलकर अनुरोध करेंगे कि कुछ फ्लाइट दिल्ली से लखनऊ की वाया बरेली शुरू की जाये। उनकी कोशिश होगी कि बद्रीनाथ , केदारनाथ और हेमकुंड साहब के कपाट खुलने की तिथि के आसपास हैलीकॉप्टर सेवा बरेली से प्रारम्भ हो जाये।

उन्होने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बरेली-लखनऊ हवाई सेवा की जरुरत है, उससे ज्यादा जरुरत है दिल्ली से लखनऊ की वाया बरेली हवाई सेवा की। वह कल नागरिक उड्डयन मंत्री से दिल्ली में मुलाकात करेंगे और दिल्ली से लखनऊ की वाया बरेली हवाई सेवा के औचित्य को मजबूती से करेंगे।

केन्द्रीय राज्य मंत्री ने बताया कि उत्तराखंड की चार धाम यात्रा के लिए बरेली से हैलीकॉप्टर सेवा के लिए प्रयास शुरू हो गये है ,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से संवाद शरू हो गया है। उन्होंने बरेली से हैलीकॉप्टर सेवा के लिए सकारात्मक पहल भी की है। वह बहुत जल्दी मुख्यमंत्री नृपेंद्र सिंह रावत से मुलाकात करेंगे , उनकी कोशिश होगी कि बद्रीनाथ , केदारनाथ और हेमकुंड साहब के कपाट खुलने की तिथि के आसपास हैलीकॉप्टर सेवा प्रारम्भ हो जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button